saahityshyamसाहित्य श्याम

यह ब्लॉग खोजें

Powered By Blogger
बुद्धि-दाता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुद्धि-दाता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 मई 2009

गजानन -वन्दना

कर्म प्रधान जगत में जग में ,
प्रथम पूज्य ,हे सिद्धि विनायक !
कृपा करो हे बुद्धि विधाता ,
रिद्धि -सिद्धि दाता गण-नायक ।

श्याम ह्रदय को पुष्पित कर दो ,
प्रेम शक्ति से यह मन भरदो ।
आदि लेख लेखक ,हे गणपति !
लेखन प्रेम पयोनिधि करदो ।

पंथ प्रेम का महा कठिन प्रभु ,
सिद्धि सदन तुम सिद्धि प्रदाता ।
द्वार पडा हे गौरी- नंदन !
भक्ति कृपा वर दो ,हे दाता !