saahityshyamसाहित्य श्याम

यह ब्लॉग खोजें

Powered By Blogger

शुक्रवार, 15 जून 2018

मेरी चारधाम यात्रा-----भाग छः -----बद्रीनाथ धाम---डा श्याम गुप्त

                               कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित



मेरी चारधाम यात्रा-----भाग छः -----बद्रीनाथ धाम---
=======================================
आठवां दिन – २४-५-१८ प्रातः -- केदारनाथ से सीतापुर-गुप्तकाशी से पीपलकोटी ( चमोली जिला )
                                             ----------------------------------------------------------------
------- रास्ते में –नंदादेवी, माना पर्वत, द्रोणागिरी, कोमेट, नीलकंठ, हाथीपर्वत आदि के मनोहर दृश्य | यहाँ से बद्रीनाथ, औली, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोपेश्वर, चोप्ता का रास्ता जाता है |
----रात्रि विश्राम----पीपलकोटी—में -२४-५-१८....|
--------------
नवां दिन –२५ -५-१८ प्रातः पीपलकोटी से बद्रीनाथ से रूद्रप्रयाग ---रात्रि विश्राम २५-५-१८ रुद्रप्रयाग होटल में -------रास्ते में पञ्चप्रयाग होते हुए |
---------------------
हम लोग नाश्ता करके प्रातः जल्दी ही पीपलकोटी से चल पड़े और रास्ते में हनुमान चट्टी होते हुए बद्रीनाथ पहुंचे |
हनुमान चट्टी --
*******************
             बद्रीनाथ जाने वाले मार्ग में पांडुकेश्वर से सात किलोमीटर की दूरी पर एवं बद्रीनाथ से पांच किलोमीटर पूर्व अलकनंदा के किनारे हनुमान चट्टी नामक सिद्धस्थली है, जो श्री हनुमान जी की तपःस्थली है।
-------- यहां मुख्य मार्ग पर ही उनका एक छोटा सा भव्य मंदिर है। बद्रीनाथ जाने से पूर्व यात्री यहां श्री हनुमान जी के दर्शन अवश्य करते हैं| इस स्थान का विशेष महत्व है, क्योंकि यह हनुमान जी की तपोभूमि मानी जाती है। इस मंदिर में हनुमान जी के वृद्ध रूप का दर्शन होता है |
.
---------किवदंति है कि द्वापर युग में वनवास के दौरान बदरीनाथ क्षेत्र में द्रोपदी ने भीम को लक्ष्मी वन से कमल पुष्प ले आने का आग्रह किया तो अलकापुरी जाते समय भीम अलकनंदा नदी के किनारे से होकर लक्ष्मी वन पहुंचे। यहां रास्ते में हनुमान जी आराम कर रहे थे। उनकी पूंछ मार्ग को घेरे हुए थी।
--------भीम ने वानरराज को पहचाने बिना उन्हें पूंछ हटाने के लिए कहा, लेकिन वानरराज ने उन्हें स्वयं पूंछ हटाने के लिए कहा। भीम की लाख कोशिशों के बाद भी वह पूंछ हटाने में नाकाम रहे।
--------तब हनुमान ने अपना विराट रूप दिखाकर भीम का अहम चूर कर दिया था। तभी से यह स्थान हनुमान चट्टी के नाम से विख्यात है।
\
हनुमान चट्टी समुद्र तल से 2400 मीटर की ऊंचाई पर हनुमान गंगा नदी और यमुना नदी के संगम बिंदु पर स्थित है।
------ पहले, यह जगह यहाँ से 13 किमी की दूरी पर स्थित लोकप्रिय हिंदू तीर्थ स्थल यमुनोत्री का आरम्भिक बिन्दु था। अब हनुमान चट्टी और जानकी चट्टी के बीच यात्रा योग्य सड़क बन गयी है। भक्त इस जगह से दवाएं और रेनकोट्स जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा, वे आवास की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि यमुनोत्री की तुलना में यहां अधिक आवास विकल्प मौजूद हैं। यमुनोत्री से हनुमान चट्टी की दूरी 13 किलोमीटर है।
बद्रीनाथ ---
**********************
बदरीनाथ मंदिर , जिसे बदरीनारायण मंदिर भी कहते हैं, नर नारायण की गोद में बसा बद्रीनाथ नीलकण्ठ पर्वत का पार्श्व भाग है , यह अलकनंदा नदी के किनारे में स्थित है।
-------यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप बदरीनाथ को समर्पित है। विशाल बद्री के नाम से प्रसिद्घ मुख्य बद्रीनाथ मन्दिर, पंच बद्रियों में से एक है। ब्रह्मा, धर्मराज तथा त्रिमूर्ति के दोनों पुत्रों नर तथा नारायण ने बद्री नामक वन में तपस्या की, जिससे इन्द्र का घमण्ड चकनाचूर हो गया। बाद में यही नर नारायण द्वापर युग में कृष्ण और अर्जुन के रूप में अवतरित हुए
\
मन्दिर में नर-नारायण विग्रह की पूजा होती है और अखण्ड दीप जलता है, जो कि अचल ज्ञानज्योति का प्रतीक है।यहाँ पर शीत के कारण अलकनन्दा में स्नान करना अत्यन्त ही कठिन है। अलकनन्दा के तो दर्शन ही किये जाते हैं। यात्री तप्तकुण्ड में स्नान करते हैं।
\
बदरीनाथ की मूर्ति शालग्रामशिला से बनी हुई, चतुर्भुज ध्यानमुद्रा में है। कहा जाता है कि यह मूर्ति देवताओं ने नारदकुण्ड से निकालकर स्थापित की थी। सिद्ध, ऋषि, मुनि इसके प्रधान अर्चक थे।
--------जब बौद्धों का प्राबल्य हुआ तब उन्होंने इसे बुद्ध की मूर्ति मानकर पूजा आरम्भ की। शंकराचार्य की प्रचार-यात्रा के समय बौद्ध तिब्बत भागते हुए मूर्ति को अलकनन्दा में फेंक गए।
-------- शंकराचार्य ने अलकनन्दा से पुन: बाहर निकालकर उसकी स्थापना की। तदनन्तर मूर्ति पुन: स्थानान्तरित हो गयी और तीसरी बार तप्तकुण्ड से निकालकर रामानुजाचार्य ने इसकी स्थापना की।
\
जब गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई, तो यह 12 धाराओं में बंट गई। इस स्थान पर मौजूद धारा अलकनंदा के नाम से विख्यात हुई और यह स्थान बदरीनाथ, भगवान विष्णु का वास बना।
--------भगवान विष्णु की प्रतिमा वाला वर्तमान मंदिर 3,133 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और माना जाता है कि आदि शंकराचार्य इसका निर्माण कराया था। इसके पश्चिम में 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बदरीनाथ शिखर कि ऊँचाई 7,138 मीटर है। बदरीनाथ मंदिर में बदरीनाथ या विष्णु की वेदी है। यह 2,000 वर्ष से भी अधिक समय से एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान रहा है।
------- यह मंदिर तीन भागों में विभाजित है, गर्भगृह, दर्शनमण्डप और सभामण्डप ।बद्रीनाथ जी के मंदिर के अन्दर 15 मुर्तिया स्थापित है | साथ ही साथ मंदिर के अन्दर भगवान विष्णु की एक मीटर ऊँची काले पत्थर की प्रतिमा है |
-------इस मंदिर को “धरती का वैकुण्ठ” भी कहा जाता है | बद्रीनाथ मंदिर में वनतुलसी की माला, चने की कच्ची दाल, गिरी का गोला और मिश्री आदि का प्रसाद चढ़ाया जाता है |

\
यह स्थान पहले शिव भूमि (केदार भूमि) के रूप में व्यवस्थित था। भगवान विष्णुजी अपने ध्यानयोग हेतु स्थान खोज रहे थे और उन्हें अलकनंदा नदी के समीप यह स्थान बहुत भा गया। उन्होंने वर्तमान चरणपादुका स्थल पर (नीलकंठ पर्वत के समीप) ऋषि गंगा और अलकनंदा नदी के संगम के समीप बाल रूप में अवतरण किया और क्रंदन करने लगे। ----------उनका रुदन सुन कर माता पार्वती का हृदय द्रवित हो उठा। फिर माता पार्वती और शिवजी स्वयं उस बालक के समीप उपस्थित हो गए। माता ने पूछा कि बालक तुम्हें क्या चहिये? तो बालक ने ध्यानयोग करने हेतु वह स्थान मांग लिया।
---------इस तरह से रूप बदल कर भगवान विष्णु ने शिव-पार्वती से यह स्थान अपने ध्यानयोग हेतु प्राप्त कर लिया। यही पवित्र स्थान आज बदरीविशाल के नाम से सर्वविदित है।
\
जब भगवान विष्णु योगध्यान मुद्रा में तपस्या में लीन थे तो बहुत अधिक हिमपात होने लगा। भगवान विष्णु हिम में पूरी तरह डूब चुके थे। उनकी इस दशा को देख कर माता लक्ष्मी का हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने स्वयं भगवान विष्णु के समीप खड़े हो कर एक बेर (बदरी) के वृक्ष का रूप ले लिया और समस्त हिम को अपने ऊपर सहने लगीं। माता लक्ष्मीजी भगवान विष्णु को धूप, वर्षा और हिम से बचाने की कठोर तपस्या में जुट गयीं।
---------कई वर्षों बाद जब भगवान विष्णु ने अपना तप पूर्ण किया तो देखा कि लक्ष्मीजी हिम से ढकी पड़ी हैं। तो उन्होंने माता लक्ष्मी के तप को देख कर कहा कि हे देवी! तुमने भी मेरे ही बराबर तप किया है सो आज से इस धाम पर मुझे तुम्हारे ही साथ पूजा जायेगा और क्योंकि तुमने मेरी रक्षा बदरी वृक्ष के रूप में की है सो आज से मुझे बदरी के नाथ-बदरीनाथ के नाम से जाना जायेगा। इस तरह से भगवान विष्णु का नाम बदरीनाथ पड़ा।
--------- जहाँ भगवान बदरीनाथ ने तप किया था, वही पवित्र-स्थल आज तप्त-कुण्ड के नाम से विश्व-विख्यात है और उनके तप के रूप में आज भी उस कुण्ड में हर मौसम में गर्म पानी उपलब्ध रहता है।
------- बद्रीनाथ मंदिर की मान्यता यह भी है कि प्राचीन काल मे यह स्थान बेरो के पेड़ो से भरा हुआ करता था | इसलिए इस जगह का नाम बद्री वन पड़ गया
--------- एक मान्यता यह है कि बद्रीनाथ में भगवान शिव जी को ब्रह्म हत्या से मुक्ति मिली थी |
--------इस जगह के बारे में यह भी कहते है कि इस जगह पर भगवान विष्णु के अंश नर और नारायण ने तपस्या की थी | नर अगले जन्म में अर्जुन और नारायण श्री कृष्ण के रूप में जन्मे थे |
\
कहागया कि कलियुग में जब इंसान धर्म-कर्म हीन हो जाएगा और उसके अंदर अभिमान समा जाएगा तब वो इंसानों के सामने साक्षात रुप में नहीं रह पायेंगे. ऐसी स्थिति में नारद शिला के नीचे अलकनंदा में समाई हुए उनकी एक मूर्ति के जरिए वो भक्तों को दर्शन देंगे |
------- उनकी बातें सुनकर देवताओं ने नारदकुंड से मूर्ति निकाल कर विश्वकर्मा से एक मंदिर में मूर्ति की स्थापना करा दी. इस मंदिर का नाम बदरीनाथ पड़ा और नारद को प्रधान अर्चक नियुक्त किया गया |
-------- तब यह भी प्रावधान रखा गया कि बदरीनाथ में नारायण की पूजा का अधिकार 6 महीने के लिए मनुष्यों को होगा और बाकी के छह महीने देवता पूजा अर्चना कर सकेंगे.
\
-------ये पंच-बदरी में से एक बद्री हैं। उत्तराखंड में पंच बदरी, पंच केदार तथा पंच प्रयाग पौराणिक दृष्टि से तथा हिन्दू धर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
\
अन्य स्थान –जिन्हें समयाभाव के कारण हम नहीं देख पाए ---
-----बदरीनाथ से नज़र आने वाला बर्फ़ से ढंका ऊँचा शिखर नीलकंठ
-------माणा गाँव- इसे भारत का अंतिम गाँव भी कहा जाता है।
-------वेद व्यास गुफा, गणेश गुफा: यहीं वेदों और उपनिषदों का लेखन कार्य हुआ था।
------भीम पुल :- भीम ने सरस्वती नदी को पार करने हेतु एक भारी चट्टान को नदी के ऊपर रखा था जिसे भीम पुल के नाम से जाना जाता है।
------वसु धारा :- यहाँ अष्ट-वसुओं ने तपस्या की थी। ये जगह माणा से ८ किलोमीटर दूर है। कहते हैं कि जिसके ऊपर इसकी बूंदे पड़ जाती हैं उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और वो पापी नहीं होता है।
----लक्ष्मी वन :- यह वन लक्ष्मी माता के वन के नाम से प्रसिद्ध है।
----सतोपंथ (स्वर्गारोहिणी) :- कहा जाता है कि इसी स्थान से राजा युधिष्ठिर ने सदेह स्वर्ग को प्रस्थान किया था।
-------अलकापुरी :- अलकनंदा नदी का उद्गम स्थान। इसे धन के देवता कुबेर का भी निवास स्थान माना जाता है।
------सरस्वती नदी :- पूरे भारत में केवल माणा गाँव में ही यह नदी प्रकट रूप में है।
------उर्वशी मंदिर- भगवान विष्णु के तप से उनकी जंघा से एक अप्सरा उत्पन्न हुई जो उर्वशी नाम से विख्यात हुई। बदरीनाथ कस्बे के समीप ही बामणी गाँव में उनका मंदिर है।
\
जब भी आप बदरीनाथ जी के दर्शन करें तो उस पर्वत (नारायण पर्वत) की चोटी की और देखेंगे तो पाएंगे की मंदिर के ऊपर पर्वत की चोटी शेषनाग के रूप में अवस्थित है। शेष नाग के प्राकृतिक फन स्पष्ट देखे जा सकते हैं।
क्रमश----शेष भाग सात ----आगे
---------------------------
चित्र------
चित्र-३३-अ ब स --हनुमान चट्टी...हनुमान मंदिर
-------नीलकंठ पर्वत से निकलती हुई अलकनंदा के तट पर--
चित्र-३४- बद्रीनाथ दर्शन की पंक्ति में --
चित्र-३५- अ, ब - बद्रीनाथ मंदिर पर ...
चित्र-३६--नीलकंठ पर्वत की पृष्ठभूमि व नर नारायण पर्वतों के मध्य बद्रीनाथ धाम---नीलकन्ठ पर्वत
चित्र- ३७=बद्रीनाथजी –पद्मासन मुद्रा मे –चांदी की प्रतिमा –मंदिर के प्रांगण में
चित्र -३८–बद्रीनाथ मंदिर पर

बुधवार, 13 जून 2018

मेरी चारधाम यात्रा ---भाग पांच --- केदारनाथ ---डा श्याम गुप्त

                               कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित

मेरी चारधाम यात्रा ---भाग पांच --- केदारनाथ ---
===================================
--------उत्तरकाशी से सीतापुर-गुप्तकाशी------
-----------------------------------
छटा दिन – २२-५-१८—प्रातः उत्तरकाशी से सीतापुर-गुप्तकाशी के लिए चल पड़े जहां होटल में रात्रि निवास किया गया | २२-५-१८ रात्रि----
\
-------तीन काशियाँ -----
प्रसिद्ध हैं भागीरथी के किनारे उत्तरकाशी , दूसरी गुप्तकाशी और तीसरी वाराणसी (उत्तरप्रदेश)।
-------------
गुप्तकाशी ----
******************
प्रसिद्ध तीर्थ धाम केदारनाथ को यातायात से जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग –गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक कस्बा है। यह क्षेत्र, केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है, साथ ही यहां कई खूबसूरत पर्यटक स्थल भी हैं| गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग ज़िले का एक हिस्सा है और लगभग 1320 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
------- गुप्तकाशी का मार्ग रुद्रप्रयाग से मंदाकिनी नदी के किनारे किनारे है। कुल दूरी लगभग ३५ किमी है। जहाँ चढ़ाई आरंभ होती है वहाँ ==अगस्त्य मुनि ==नाम का स्थान है; वहाँ अगस्त्य का मंदिर है। मार्ग रमणीक है। सामने ही ==वाणासुर की राजधानी शोणितपुर=== के भगनावशेष हैं। चढ़ाई पूरी होने पर गुप्तकाशी पहुँचते हैं ।
-------गुप्तकाशी को ==गुह्यकाशी भी==कहते हैं। गुप्तकाशी में एक कुंड है जिसका नाम है मणिकर्णिका कुंड। लोग इसी में स्नान करते हैं। इसमें दो जलधाराएँ बराबर गिरती रहती हैं जो गंगा और यमुना नाम से अभिहित हैं।
----- कुंड के सामने ==विश्वनाथ का मंदिर== है। इससे मिला हुआ ==अर्धनारीश्वर का मंदिर== है यहाँ भगवान शिव आधे पुरुष और आधे महिला में रूप में है, जो शिव और पार्वती का एक रूप है।
----- इस मंदिर को पंचकेदार का भाग इसलिए माना जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद पांडवो अपने पाप से मुक्ति चाहते थे इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवो को सलाह दी थी कि वे भगवान शंकर का आर्शीवाद प्राप्त करे।
------इसलिए पांडवो भगवान शंकर का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए वाराणसी पहुंच गए परन्तु भगवान शंकर वाराणसी से चले गए और गुप्तकाशी में आकर छुप गए क्योकि भगवान शंकर पांडवों से नाराज थे पांडवो अपने कुल का नाश किया था। |
-------एक दिन गुप्तकाशी में भीम ने नंदी को पिछले पैरों और पूँछ से पकड़ लिया। लेकिन नंदी तुरंत अंतरध्यान या गुप्त हो गए। इस जगह का नाम गुप्तकाशी इसलिए पड़ा |
\
जब पांडवो गुप्तकाशी पंहुचे तो फिर भगवान शंकर केदारनाथ पहुँच गए जहां भगवान शंकर ने बैल का रूप धारण कर रखा था।
------- गुप्तकाशी से भगवान शिव की तलाश करते हुए पांडव गौरीकुंड तक गए, नकुल और सहदेव को दूर एक सांड दिखाई दिया, भीम अपनी गदा से उस सांड को मारने दौडे,
------एक जगह सांड बर्फ में अपने सिर को घुसा देता है। भीम पूंछ पकड़कर खींचते हैं। लेकिन सांड अपने सिर का विस्तार करता है। सिर का विस्तार इतना बड़ा होता है कि वह नेपाल के पशुपति नाथ तक पहुंचता है। -------पुराण के अनुसार पशुपतिनाथ भी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देखते ही देखते वह सांड एक ज्योतिर्लिंग में बदल जाता है। फिर उससे भगवान शिव प्रकट होते हैं। भगवान शिव का साक्षात दर्शन करने के बाद पांडव अपने पापों से मुक्त होते हैं।
\
ऐसा माना जाता है कि जब भगवान शंकर बैल के रूप में अंतर्ध्यान हुए, तो उनके धड़ से ऊपर का भाग काठमाण्डू में प्रकट हुआ। अब वहां ==पशुपतिनाथ का प्रसिद्ध मंदिर== है। शिव की ==भुजाएं तुंगनाथ में,== ==मुख रुद्रनाथ में,==... ==नाभि मध्यमाहेश्वर=== में और ==जटा कल्पेश्वर में== प्रकट हुए।
---------इसलिए इन चार स्थानों सहित श्री केदारनाथ को पंचकेदार कहा जाता है।
\
गुप्तकाशी से बर्फ़ से ढका ==चौखम्बा पर्वत== बड़ा ही सुंदर लगता है। यह चार अलग अलग ऊंचाई की चोटियों वाला चौकोर शिखर वाला पर्वत है | यह हिमालय का वह भाग है जहाँ गंगोत्री ग्लेशियर है और जहाँ से मंदाकिनी का उद्गम होता है। चौखम्बा बद्रीनाथ के पश्चिम में स्थित है।

\\
सातवाँ दिन---- प्रातः २३-५-१८ – गुप्तकाशी---से केदारनाथ----
----------------------------
---गुप्तकाशी में सीतापुर बस अड्डे तक अपने वाहन से पहुंचे ----जहां उसे छोड़ना पडा |
-------वहां से पैदल वासुकी गंगा के पुल के उस पार गौरीकुण्ड बस स्टेंड तक, जहां से टैक्सी से गौरीकुण्ड पहुंचे | यहीं से केदारनाथ ऊंचाई के लिए पैदल दुर्गम १४ किमी लम्बे ट्रेक की चढ़ाई होती है जो घोड़े, डांडी ,पिट्ठू या पैदल की जातीहै |
\
गौरीकुंड----
******************
१९८१ मी. ऊँचाई पर है। गौरीकुंड में वासुकी गंगा केदारनाथ से वासुकी ताल होते हुए मंदाकिनी में मिलती है| यहां गौरा माई – गौरी को समर्पित – का सुंदर एवं प्राचीन मंदिर देखने योग्य है। पावन मंदिरगर्भ में शिव और पार्वती की धात्विक प्रतिमाएं विराजमान हैं।
------यहां एक ==पार्वतीशिला==भी विद्यमान है जिसके बारे में माना जाता है कि पार्वती ने यहां बैठकर ध्यान लगाया था। केदारनाथ की पैदल यात्रा के दौरान यह स्थल यात्रियों के लिए आधार शिविर है।
--------यात्री केदारनाथ यात्रा के दौरान इस स्थान पर रूकते है गौरीकुंड में मंदाकिनी के दाहिने तट पर, गर्म पानी के दो सोते हैं| इस कुण्ड में स्नान कर यात्रा के लिए आगे बढ़ते है।
------- माता पार्वती ने भगवान शिव की पहली पत्नी सती का पुनः जन्म लिया था। इसलिए पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इस स्थान पर तपस्या की थी। माना जाता है कि जब तक भगवान शिव ने उनका प्रेम स्वीकार नहीं किया, तब तक माता पार्वती इसी स्थान पर रहा करती थी। अतः में भगवान शिव ने माता पार्वती के प्रेम को स्वीकार किया।
-------माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह त्रियुगीनारायण स्थान पर हुआ था, जो गौरी कुण्ड से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
------- एक कथा के अनुसार माता पार्वती इस कुण्ड में स्नान करते हुए अपने शरीर के मैल से गणेश को बनाया था और प्रवेश द्वार पर खडा किया। जब भगवान शिव इस स्थान पर पहुंचे तो गणेश ने उन्हें रोक दिया था। इस पर भगवान शिव क्रोधित हो गये और गणेश का सिर काट दिया। माता पार्वती बहुत दुःखी और क्रोधित हो गई। माता पार्वती ने अपने बेटे गणेश का जीवित करने को कहा। भगवान शिव ने हाथी का सिर गणेश के शरीर पर लगा दिया था। इस प्रकार भगवान गणेश के जन्म और हाथी के सिर की कथा इस स्थान से जुड़ी हुई है।
\
हमें हेलीकोप्टर से ऊपर केदारनाथ मंदिर तक जाना था एवं तरंत उसी दिन नीचे वापस आना था परन्तु किसी कारणवश हेलीकोप्टर यात्रा रद्द कर दी गयी |
--------अतः हम लोग गौरीकुंड से टट्टुओं द्वारा शाम को केदारनाथ पहुंचे जहाँ लम्बी लाइन में लगकर केदारनाथ जी के दर्शन किये |
--------रात्रि के कारण अत्यंत ठण्ड थी ऊंचाई के कारण हवा में ऑक्सीजन की कमी से सुषमाजी की सांस भी फूलने लगी थी | आगरा धर्मशाला में रात्रि को विश्राम किया, पूरे विश्राम के बाद सभी स्वस्थ हुए और प्रोग्राम में एक दिन की देरी हुई |
\
यहाँ मेरी जन्मभूमि ने महत्वपूर्ण कार्य निभाया |
-----------------------------------------------------क्योंकि प्रोग्राम के अनुसार हमें केदारनाथ में रुकना नहीं था अतः कोइ रुकने का स्थान आरक्षित नहीं कराया गया था | दर्शन के पश्चात मंदिर के समीप ही आगरा धर्मशाला थी | वहां के पंडा जी को बताया गया की हम आगरा के हैं तो गाँव व तहसील पूछी गयी| मिढाकुर गाँव तहसील किरावली के नाम से पंडा जी ने तुरंत एक कमरा देदिया जिसमें ६-७ पलंग व पूरा फर्निश्ड था | सबने वहीं रात्रि विश्राम किया| पंडा जी ने गर्म गर्म खाना भी खिलाया | बाद में पंडा जी ने ११०० रु का संकल्प दान करवाया |
\
केदारनाथ –
**********************
----- गरुड़चट्टी----- यानि केदारनाथ यात्रा पथ का सबसे अंतिम एवं खूबसूरत पड़ाव है जहां से केदारनाथ धाम महज दो किमी की दूरी पर है। आपदा के बाद इस गरुड़चट्टी ने ही हजारों यात्रियों का जीवन बचाया था । आपदा के बाद नयी व्यवस्था होने से अब यह स्थान महत्वपूर्ण नहीं रहा, आज यहां जाने वाला पूछने वाला कोई नहीं है।
\
केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय की गोद में स्थित है | यह १२ ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ साथ चारधाम और पञ्चकेदार में से भी एक है |
-------इसका निर्माण परीक्षत पुत्र जन्मेजय ने कराया था | यह अति प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग है, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया उन्होंने ३२ वर्ष की आयु में यहीं श्री केदारनाथ धाम में समाधि ली थी।
\
हिमालय के केदार श्रृंग पर विष्णु भगवान के अवतार महातपस्वी नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शंकर प्रकट हुए और उनके प्रार्थनानुसार ज्योतिर्लिंग के रूप में यहाँ सदा वास करने का वर प्रदान किया।
\
==चौरीबारी हिमनद के कुंड ==से निकलती ==मंदाकिनी नदी के समीप==, केदारनाथ पर्वत शिखर के पाद में निर्मित,यह
==विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर==
***************************************
(३,५६२ मीटर) की ऊँचाई पर अवस्थित है। इसे १००० वर्ष से भी पूर्व का निर्मित माना जाता है। यह स्थल केदारनाथ पर्वतराज हिमालय के केदार नामक श्रृंग पर अवस्थित हैं। मंदिर मंदाकिनी के घाट पर बना हुआ हैं भीतर घोर अन्धकार रहता है और दीपक के सहारे ही शंकर जी के दर्शन होते हैं।
\
यहां केदारनाथ धाम में एक झील है जिसमें बर्फ तैरती रहती है इस झील के बारे में प्रचलित है इसी झील से== युधिष्ठिर स्वर्ग गये थे==। श्री केदारनाथ धाम से छह किलोमीटर की दूरी चौखम्बा पर्वत पर== वासुकी ताल== है यहां ==ब्रह्म कमल== काफी होते हैं तथा इस ताल का पानी काफी ठंडा होता है। सोन प्रयाग, त्रिजुगीनारायण, गुप्तकाशी, उखीमठ, अगस्तयमुनि, पंच केदार आदि दर्शनीय स्थल हैं।
\
इतनी ऊँचाई पर इस मंदिर को कैसे बनाया गया, इस बारे में आज भी पूर्ण सत्य ज्ञात नहीं हैं।
-------सतयुग में शासन करने वाले राजा केदार के नाम पर इस स्थान का नाम केदार पड़ा।
------राजा केदार ने सात महाद्वीपों पर शासन और वे एक बहुत पुण्यात्मा राजा थे।
------उनकी एक पुत्री थी वृंदा जो देवी लक्ष्मी की एक आंशिक अवतार थी| वृंदा ने ६०,००० वर्षों तक तपस्या की थी उसके नाम पर ही इस स्थान को
==वृंदावन== भी कहा जाता है।

मोदी और केदारनाथ--
=============================  भारत के वर्त्तमान एवं विश्वप्रसिद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने, कहाजाता है कि अपने हिमालय प्रवास के समय यहाँ केदारनाथ धाम में दो वर्ष तपस्या की थी यहीं उन्हें संसार में जाकर कर्म करने कीआज्ञा/ अनुभूति प्राप्त हुई |
-------
क्रमश----शेष भाग छः ..आगे----
---------------------------------------
चित्र- २६गुप्तकाशी-एक मनोरम दृश्य चौखम्बा पर्वत व घाटी में बहती हुई मंदाकिनी नदी
चित्र-२७- मंदाकिनी नदी स्नान करतेहुए लोग
चित्र-२८-गौरीकुंड टेक्सी के लिए इन्तजार –
चित्र-२८-Bकेदारनाथ के ट्रेक पर---
चित्र—२९-केदारनाथ मंदिर के लिए पंक्ति व स्वर्णिम केदार शिखर
चित्र-३०-केदारनाथ मंदिर के प्रांगण में--
चित्र-३१-केदार पर्वत की गोद में केदारनाथ मंदिर पर
चित्र-३२-केदारनाथ—वापसी
चित्र-३३,३४,३५ --केदारनाथ पर चढाने के बाद ओक्सीज़न की कमी से बेहाल सुषमाजी ---व अन्य लोग
चित्र-३६ --केदारनाथ में विशिष्ट स्थान की स्मृति में मोदीजी का पोस्टर ---















मंगलवार, 12 जून 2018

मेरी चारधाम यात्रा ---भाग चार----- डा श्याम गुप्त---

                             कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित



मेरी चारधाम यात्रा ---भाग चार-----
=========================
पांचवां दिन --- २१-५-१८ उत्तरकाशी से गंगोत्री से उत्तरकाशी--
***************************************
(१०० किमी, ऊन्चाई ३०४८ M-)-
\
---२१-५-१८--- प्रातः तड़के ही होटल से पैक नाश्ता लेकर हम लोग गंगोत्री के लिए निकल लिए | रास्ते में गंगनानी में गरम पानी के कुंड हैं | हम सुन्दर मनोहारी हर्षिल घाटी होते हुए सीधे गंगोत्री की और बढ़ गए |
हरसिल घाटी ----
====================
------गंगोत्री मार्ग पर स्थित हरसिल घाटी आर्श्ययजनक व सम्मोहक है समुद्र तल से 7860 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। पूरी घाटी में नदी-नालों और जल प्रपातों की भरमार है। हर कहीं दूधिया जल धाराएं इस घाटी का मौन तोडने में डटी हैं। नदी झरनों के सौंदर्य के साथ-साथ इस घाटी के सघन देवदार के वन मनमोहक हैं। इसे हरिप्रयाग भी कहा जाता है|
\
******ऋग्वेद में प्रकृति के मनोरम दृश्यों एवं प्रार्थनाओं के मन्त्र रूप में जो सार्वकालीन सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक कृतियाँ हैं वे शायद यहीं रचे गए होंगे ********
-----------ऋग्वेद में वैदिक कालीन एक प्रातः का वर्णन कितना सुन्दर व सजीव है ---
“विचेदुच्छंत्यश्विना उपासः प्र वां ब्रह्माणि कारवो भरन्ते |
उर्ध्व भानुं सविता देवो अश्रेद वृहदग्नयः समिधा जरन्ते ||”
----हे अश्वनी द्वय ! उषा द्वारा अन्धकार हटाने पर स्तोता आपकी प्रार्थना करते हैं (स्वाध्याय, व्यायाम, योग आदि स्वास्थ्य वर्धक कृत्य की दैनिक चर्या )| सूर्या देवता ऊर्ध गामी होते हुए तेजस्विता धारण कर रहे हैं | यज्ञ में समिधाओं द्वारा अग्नि प्रज्वलित हो रही है | ...
तथा –
“एषा शुभ्रा न तन्वो विदार्नोहर्वेयस्नातो दृश्ये नो अस्थातु
अथ द्वेषो बाधमाना तमो स्युषा दिवो दुहिता ज्योतिषागात |
एषा प्रतीचि दुहिता दिवोन्हन पोषेव प्रदानिणते अणतः
व्युणतन्तो दाशुषे वार्याणि पुनः ज्योतिर्युवति पूर्वः पाक: ||”
----प्राची दिशा में उषा इस प्रकार आकर खड़ी होगई है जैसे सद्यस्नाता हो | वह अपने आंगिक सौन्दर्य से अनभिज्ञ है तथा उस सौन्दर्य के दर्शन हमें कराना चाहती है | संसार के समस्त द्वेष-अहंकार को दूर करती हुई दिवस-पुत्री यह उषा प्रकाश साथ लाई है, नतमस्तक होकर कल्याणी रमणी के सदृश्य पूर्व दिशि-पुत्री उषा मनुष्यों के सम्मुख खडी है | धार्मिक प्रवृत्ति के पुरुषों को ऐश्वर्य देती है | दिन का प्रकाश इसने पुनः सम्पूर्ण विश्व में फैला दिया है |
\
-------यह भागीरथी नदी के किनारे, जलनधारी गढ़ के संगम पर एक घाटी में अवस्थित है।
-------मातृ एवं कैलाश पर्वत के अलावा उसकी दाहिनी तरफ श्रीकंठ चोटी है, जिसके पीछे केदारनाथ तथा सबसे पीछे बदंरपूंछ आता है।
-------यह वन्य बस्ती अपने प्राकृतिक सौंदर्य एवं मीठे सेब के लिये मशहूर है। हर्षिल के आकर्षण में हवादार एवं छाया युक्त सड़क, लंबे कगार, ऊंचे पर्वत, कोलाहली भागीरथी, सेबों के बागान, झरनें, सुनहले तथा हरे चारागाह आदि शामिल हैं।
--------हरसिल की सुन्दरता को राम तेरी गंगा मैली फिल्म में भी दिखाया जा चुका है। यहीं के एक झरने में फिल्म की नायिका मंदाकिनी को नहाते हुए दिखाया गया है।

गंगोत्री ----
=============
----गंगा नदी ( भागीरथी ) का उद्गम स्थान है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किमी की दूरी पर स्थित है।
------भगवान श्री रामचंद्र के पूर्वज रघुकुल के चक्रवर्ती राजा भगीरथ ने यहां एक पवित्र शिलाखंड पर बैठकर भगवान शंकर की प्रचंड तपस्या की थी।
------देवी भागीरथी ने इसी स्थान पर धरती का स्पर्श किया। पांडवो ने भी महाभारत के युद्ध में मारे गये अपने परिजनो की आत्मिक शांति के निमित इसी स्थान पर आकर एक महान देव यज्ञ का अनुष्ठान
किया था।
------ शिवलिंग के रूप में एक नैसर्गिक चट्टान भागीरथी नदी में जलमग्न है। पौराणिक आख्यानो के अनुसार, भगवान शिव इस स्थान पर अपनी जटाओं को फैला कर बैठ गए और उन्होने गंगा माता को अपनी घुंघराली जटाओ में लपेट लिया। शीतकाल के आरंभ में जब गंगा का स्तर काफी अधिक नीचे चला जाता है तब उस अवसर पर ही उक्त पवित्र शिवलिंग के दर्शन होते है।
--------भागीरथी, घाटी के बाहर निकलकर केदारगंगा तथा भागीरथी के कोलाहल को छोड़कर जड़ गंगा से मिल जाती है, इस सुंदर घाटी के अंत में गंगा जी का मंदिर है।
.
गंगाजी का मंदिर, ----
====================
समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक एवं मनोहारी है। पवित्र एवं उत्कृष्ठ मंदिर सफेद ग्रेनाइट के चमकदार 20 फीट ऊंचे पत्थरों से निर्मित है। दर्शक मंदिर की भव्यता एवं शुचिता देखकर सम्मोहित हुए बिना नही रहते।
--------मंदिर में लम्बी लाइन को पार करके गंगा माँ के दर्शन किये व प्रसाद लेकर फोटो आदि खींचे एवं एक वर्तन में गंगाजल लेकर तथा कुछ बाज़ार करने के बाद हम लोग वापस उत्तरकाशी के होटल में रात्रि २१-५-१८ विश्राम हेतु लौट गए |
गौमुख----
============
गंगोत्री से 19 किलोमीटर दूर 3,892 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गौमुख गंगोत्री ग्लेशियर का मुहाना तथा भागीरथी नदी का उद्गम स्थल है। गंगोत्री से यहां तक की दूरी पैदल या फिर ट्ट्टुओं पर सवार होकर पूरी की जाती है।
भैरों घाटी -----
-----------
--- गंगोत्री से 9 किलोमीटर पर स्थित भैरों घाटी जड़ गंगा, जाह्नवी गंगा तथा भागीरथी के संगम पर स्थित है।
-------1985 से पहले जब जड़ गंगा पर संसार के सर्वोच्च झूला पुल सहित गंगोत्री तक मोटर गाड़ियों के लिये सड़क का निर्माण नहीं हुआ था, तीर्थयात्री लंका से भैरों घाटी तक घने देवदारों के बीच पैदल आते थे और फिर गंगोत्री जाते थे।
-------भैरों घाटी हिमालय का एक मनोरम दर्शन कराता है, जहां से आप भृगु पर्वत श्रृंखला, सुदर्शन, मातृ तथा चीड़वासा चोटियों के दर्शन कर सकते हैं।
\
(----इस जड़गंगा के झूलापुल पर एक बार मेरी पोस्टिंग हुई थी, रेलवे ने यह पुल बनवाया था और हिमपात होने के कारण इंजी.सामान छूट गया था | गर्मियों में हिम पिघलने पर किसी ने शैतानी पूर्ण कृत्य द्वारा मेरी पोस्टिंग वहां करादी | परन्तु हमने एक फार्मासिस्ट को फर्स्ट एड की पोस्ट सहित वहां पोस्ट करा दिया था स्टाफ के लिए जो बचा हुआ सामान वापस लाने हेतु भेजा गया था | )
\
नंदनवन तपोवन---
-------------------
गंगोत्री से 25 किलोमीटर दूर गंगोत्री ग्लेशियर के ऊपर एक कठिन ट्रेक नंदनवन ले जाती है । यहां से शिवलिंग चोटी का मनोरम दृश्य दिखता है। गंगोत्री नदी के मुहाने के पार तपोवन है जो अपने सुंदर यहां चारगाह के लिये मशहूर है तथा शिवलिंग चोटी के चारों तरफ फैला है।
भोजबासा----
------------------
गंगोत्री से 14 किलोमीटर दूर है। यह जड़ गंगा तथा भागीरथी नदी के संगम पर है।
------ भोजपत्र पेड़ों की अधिकता के कारण इसे भोजबासा का नाम मिला | गौमुख जाते हुए इसका उपयोग पड़ाव की तरह होता है। रास्ते में आप किंवदन्त धार्मिक फूल ===ब्रह्मकमल देख सकते है जो ब्रह्मा का आसन है।====
केदारताल----
----------------
गंगोत्री से 14 किलोमीटर दूर यह मनोरम झील समुद्र तल से 15,000 फीट ऊंचाई पर है | केदार ग्लेशियर के पिघलते बर्फ से बनी यह झील भागीरथी की सहायक केदारगंगा का उद्गम स्थल है, जिसे भगवान शिव द्वारा भागीदारी को दान मानते हैं।
-------समीप ही केदार खंड से सटा है मार्कण्डेयपुरी जहां मार्कण्डेय मुनि के तप किया तथा उन्हें भगवान विष्णु द्वारा सृष्टि के विनाश का दर्शन कराया गया। इसी प्रकार से मातंग ऋषि ने वर्षों तक बिना कुछ खाये-पीये यहां तप किया।
गंगा---
***********
---गंगोत्री में भागीरथी-गौमुख ग्लेशियर से...---केदारनाथ में मंदाकिनी -शतपथ ग्लेशियर व बद्रीनाथ में अलकनंदा भागीरथ खड़क ग्लेशियर से --- उत्तरकाशी स्थित पंचप्रयागों में अंतिम प्रयाग देवप्रयाग में अलकनंदा व भागीरथी के संगम के उपरांत ही इसे गंगा का नाम मिलता है |
\
ऋगवेद में गंगा का वर्णन कहीं-कहीं ही मिलता है पर पुराणों में गंगा से संबंधित कहानियां वर्णित हैं| कहा जाता है कि एक प्रफुल्लित सुंदरी युवती का जन्म ब्रह्मदेव के कमंडल से हुआ। इस खास जन्म के बारे में दो विचार हैं।
----- एक की मान्यता है कि वामन रूप में राक्षस बलि से संसार को मुक्त कराने के बाद ब्रह्मदेव ने भगवान विष्णु का चरण धोया और इस जल को अपने कमंडल में भर लिया।
------ दूसरे का संबंध भगवान शिव से है जिन्होंने संगीत के दुरूपयोग से पीड़ित राग-रागिनी का उद्धार किया। जब भगवान शिव ने नारद मुनि ब्रह्मदेव तथा भगवान विष्णु के समक्ष गाना गाया तो इस संगीत के प्रभाव से भगवान विष्णु का पसीना बहकर निकलने लगा जो ब्रह्मा ने उसे अपने कमंडल में भर लिया। इसी कमंडल के जल से गंगा का जन्म हुआ और वह ब्रह्मा के संरक्षण में स्वर्ग में रहने लगी।

क्रमश-----शेष भाग पांच----आगे ------
--------------------------------------------------------------------
चित्र-हर्षिल घाटी----५ ..भागीरथी , झरने , हर्षिल घाटी ,पर्वतीय नदी, उषा व सूर्योदय बाराकोट ...
चित्र-१९-गंगोत्री की राह पर दूर से गौमुख
चित्र-२०-गंगोत्री मंदिर की राह पर
चित्र- २१-भागीरथ शिला व गंगा निकालने का स्थान ---
चित्र- २२-भागीरथी के किनारे –गंगोत्री पर
चित्र- २३-गंगोत्री मंदिर से गंगा का उद्गम गौमुख ग्लेशियर ..
चित्र—२४-गंगा जी का मुख्य-मंदिर प्रांगण में ...गंगोत्री
चित्र- २५-गौमुख ग्लेशियर गंगा का उद्गम ---













क्रमश ----भाग पांच ..आगे----

मेरी चारधाम यात्रा --भाग तीन----उत्तरकाशी—डा श्याम गुप्त ---

कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित



मेरी चारधाम यात्रा --भाग तीन----उत्तरकाशी
=========================
चौथा दिन---- २०-५-१८ प्रातः - बारकोट से उत्तरकाशी—
*****************************************************************
----१०० किमी -- १३५२ मी ऊंचाई --- २० -५-१८ को प्रातः बारकोट से उत्तरकाशी ४ घंटे का रास्ता --- होटल रिवर व्यू रिसोर्ट –भागीरथी तट---
उत्तरकाशी भ्रमण –२०-५-१८ ..
**************************************
उत्तरकाशी जिले में यमुना व गंगा दोनों नदियों का उद्गम स्थल है | उत्तरकाशी कस्बा भागीरथी नदी के तट पर स्थित है |
-------यह महाभारत काल का वारणावत ग्राम है जो वरुणावत पर्वत पर यह देवाधिदेव भगवान चंद्रमौलि शंकर का मूल निवास माना जाता है और यह कहा जाता है कि उन्होंने इस स्थान पर गोपी का रूप धारण करके तप किया था। जिस जगह उन्होंने तपस्या की, वह स्थान आज भी 'गोपेश्वर महादेव' के नाम से प्रसिद्ध है।
-------उत्तरकाशी में ही राजा भागीरथ ने तपस्या की थी और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें वरदान दिया था कि भगवान शिव धरती पर आ रही गंगा को धारण कर लेंगे ।
\
प्राचीन समय में इसे विश्वनाथ की नगरी कहा जाता था। कालांतर में इसे उत्तरकाशी कहा जाने लगा। केदारखंड और पुराणों में उत्तरकाशी के लिए 'बाडाहाट' शब्द का प्रयोग किया गया है। पुराणों में इसे 'सौम्य काशी' भी कहा गया है। हिमालय की सुरम्य घाटी में उत्तरकाशी गंगोत्री मार्ग पर भागीरथी के दाएं तट पर स्थित है | चारों धामों के प्राचीन मार्ग यहीं से हैं|
\
हिमालय के प्रसिद्द राज्य ब्रह्मपुर की राजधानी एवं भारत –तिब्बत के मध्य व्यापार का पारंपरिक स्थल रहा है जहां विदेशी व्यापारी नमक व रत्नों के व्यापार के लिए पहुँचते थे |
-------पारासर ऋषि की तप स्थली गंगनानी, सुखदेव मुनि की स्थली सुक्खी, रावण के हाथ से छूटा हुआ शिवलिंग स्थल लंका तथा बालखिल्य, एरावत, वरुणावत, इन्द्रकील व महेंद्र पर्वत आदि से घिरा हुआ देवों की क्रीड़ास्थली रहा है बाड़हाट |
\
इसकी तुलना वास्तविक काशी (वाराणसी) से की जाती है। पवित्र स्थान उत्तरकाशी दो नदियों स्यालमगाड व कालीगाड के बीच में स्थित है, जिन्हें क्रमश: वरूणा एवं असी के नाम से भी जाना जाता है। ठीक इसी तरह वास्तविक काशी (वाराणसी) भी दो नदियों वरूणा व असी के मध्य स्थित है। दोनों ही स्थानों में सबसे पवित्र घाट मणिकर्णिकाघाट स्थित है तथा दोनों ही स्थान विश्वनाथ मदिंर को समर्पित हैं।
------- पौराणिक संदर्भ में उत्तरकाशी का अलग ही महत्व रहा है, प्राचीन काल में इसे बाड़ाहाट के नाम से भी जाना जाता था। इसे 'पंचकाशी' भी कहा जाता है। यही वस्तुतः मूल प्राचीन काशी है |
\
यह भी कहा जाता है कि उत्तरकाशी के चामला की चौड़ी में परशुराम ने तप किया था। भगवान विष्णु के 24वें अवतार परशुराम को अस्त्र का देवता एवं परशु धारण करने के कारण योद्धा संत के रूप में भी जाना जाता है। वे सात मुनियों में से एक हैं जो चिरंजीवी हैं।
---------परशुराम ने अपने पिता जमदग्नि मुनि के आदेश पर अपनी माता रेणुका का सिर काट दिया था। उनकी आज्ञाकारिता से प्रसन्न होकर जमदग्नि मुनि ने उन्हें एक वरदान दिया। परशुराम ने अपनी माता के लिये पुनर्जीवन मांगा एवं वे जीवित हो गयीं। फिर भी वे मातृहत्या के दोषी थे एवं पिता ने उन्हें उत्तरकाशी जाकर प्रायश्चित करने को कहा। तब से उत्तरकाशी उनकी तपोस्थली बना।
--------कठोर तप को शांत करके सौम्य रूप धारण करने के कारण इसे 'सौम्य काशी' कहा गया |
काशी विश्वनाथ मंदिर--- ---------------------------------
--इस मंदिर की स्‍थापना परशुराम जी द्वारा की गई थी| यह वास्तव में मूल प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर है | शिव का मूल धाम | मंदिर के समीप अच्छा बाज़ार है जहां हींग व कस्तूरी आदि भी बेची जारही थी |

 



शक्ति मंदिर --एवं विशालकाय त्रिशूल---
----------------------------------------------
-------एक ही परिसर में विश्वनाथ मंदिर के ठीक विपरित शक्ति मंदिर देवी पार्वती के अवतार में, शक्ति की देवी को समर्पित है।
-------- इस मंदिर के गौरव स्थल पर, 8 मीटर ऊंचा एक त्रिशूल है जो 1 मीटर व्यास का है जिसे शक्ति स्तंभ भी कहते हैं। त्रिशुल का प्रत्येक कांटा 2 मीटर लंबा है।
--------उत्तराखण्ड में यह सबसे पुराना अवशेष है।इस त्रिशूल का ऊपरी भाग लो‍हे का तथा निचला भाग तांबे का है। पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी दुर्गा ने इसी त्रिशूल से दानवों को मारा था। बाद में इन्‍हीं के नाम पर यहां इस मंदिर की स्‍थापना की गई।
--------एक मतानुसार जब देवों तथा असुरों में युद्ध छिड़ा तो इस त्रिशूल को स्वर्ग से असूरों की हत्या के लिये भेजा गया। तब से यह पाताल में शेषनाग के मस्तक पर संतुलित है। यही कारण है कि छूने पर हिलता-डुलता है क्योंकि यह भूमि पर स्थिर नहीं है।
--------एक अन्य किंवदन्ती यह है भगवान शिव ने विशाल त्रिशूल से वक्रासुर राक्षस का बध किया था और
---------एक अन्य मतानुसार त्रिशूल पर खुदे संस्कृत लेखानुसार यह मंदिर राजा गोपेश्वर ने निर्मित कराया और उनके पुत्र महान योद्धा गुह ने त्रिशूल को बनवाया।
-------- ऐसा भी विश्वास है कि उत्तरकाशी का पूर्व नाम बड़ाहाट शक्ति स्तंभ से आया है, जिसमें बारह शक्तियों का समावेश है। बड़ाहाट बारह शब्द का बिगड़ा रूप है।
\
स्कन्दपुराण के केदारखण्ड में इस स्थान का वर्णन सौम्यकाशी के नाम से किया गया है। मान्यता है कि द्वापर युग के महाभारत काल में ---------भगवान शिव ने किरात का रूप धारण करके यहीं पर अर्जुन से युद्ध किया था। महाभारत के उपायन पर्व में उत्तरकाशी के मूलवासियों जैसे किरातों, उत्तर कुरूओं, खासों, टंगनासों, कुनिनदासों एवं प्रतंगनासों का वर्णन है।
-------यहीं दुर्योधन ने पाण्डवों को मारने के लिये लाक्षागृह का निर्माण किया था।

नचिकेता ताल--
-------------------------
-उत्तरकाशी के रास्ते में नचिकेता ताल का पट्ट दिखाई देता है, हरियाली से घिरे ताल के तट पर एक छोटा सा मंदिर भी है।
---------कहा जाता है कि कठोपनिषद के नायक बालक नचिकेता जो ऋषि उद्दालक के पुत्र थे जिन्हें स्वयं यम ने मृत्यु के रहस्य के बारे में बताया था, यमलोक जाते समय वे यहाँ ठहरे थे | यमलोक जाते समय वे यहाँ ठहरे थे |
---------------क्रमश-----शेष भाग चार--आगे---
\
चित्र-१३- होटल रिवर व्यू रिसोर्ट –भागीरथी तट-पर
चित्र १४ काशी विश्नाथ मंदिर.....
.चित्र १५—उत्तरकाशी के इतिहास के बारे में सूचनापट
चित्र १६---शिव का विशाल त्रिशूल
चित्र-१७-भागीरथी के तटपर उत्तरकाशी
चित्र १८-उत्तरकाशी पर्वतीय वनों में लगी हुई आग ...


LikeShow more reactions
Comment

No automatic alt text available.
Image may contain: mountain, sky, outdoor, nature and water1क्रमश Image may contain: one or more people, people standing and outdoor

सोमवार, 11 जून 2018

मेरी चारधाम यात्रा ----भाग दो ---- डा श्याम गुप्त

                                  कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित


मेरी चारधाम यात्रा ----भाग दो ----
=============================================
तीसरे दिन – बारकोट से यमुनोत्री ----१९-५-१८...
----------------------------------------------------
१९-५-१८ की तड़के सुबह ही बारकोट से यमुनोत्री के लिए प्रस्थान हुआ, जो वहां से जानकी चट्टी तक ३५ किमी है | हर्षिल घाटी या हरिप्रयाग की मनोरम वादियों व पर्वत श्रृंखलाओं से होते हुए जानकी चट्टी पहुंचे जो भारत का अंतिम गाँव है एवं चीन की सीमा के समीप है, २६५० मीटर ऊंचाई पर ऊंचे पर्वतों से घिरा---गर्म पानी के कुंडों व चश्मों के लिए विख्यात है|
-------यह बीफ गाँव में है इस स्थान का जानकी-सीता से कोइ सम्बन्ध नहीं है अपितु जानकी नाम की महिला द्वारा यहाँ यमुना तट पर एक धर्मशाला बनवाई गयी थी अतः यह गाँव जानकी चट्टी के नाम से विख्यात
हुआ |
-------यहाँ से ६ किमी संकरे चढ़ाई मार्ग द्वारा पैदल, खच्चरों, डांडी या पिट्ठू द्वारा यमुनोत्री तक जाया जाता है जो अत्यंत दुर्गम है | हमने यह मार्ग खच्चरों द्वारा तय किया |
\
यमुनोत्री—मंदिर-----
----------------
----उत्तरकाशी जिले में १०७९७ फीट ऊंचाई पर बसा हुआ है | जिसमें काले संगमरमर की यमुना देवी की मूर्ति स्थापित है | पौराणिक गाथा के अनुसार यह असित मुनी का निवास था। यह
------- यमुनोत्तरी हिमनद से 5 मील नीचे दो वेगवती जलधाराओं के मध्य एक कठोर शैल पर स्थित है। तलहटी में दो शिलाओं के बीच जहाँ गरम जल का स्रोत है, यह तप्त कुंड ब्रह्मकुण्ड या सूर्यकुण्ड का तापक्रम लगभग 195 डिग्री फारनहाइट है,जो कि गढ़वाल के सभी तप्तकुण्ड में सबसे अधिक गरम है।
------- इससे एक विशेष ध्वनि निकलती है,जिसे "ओम् ध्वनि"कहा जाता है। इस आलू व चावल पोटली में डालने पर पकजाते हैं |
------- वहीं पर एक संकरे स्थान में यमुनाजी का मन्दिर है। मंदिर के एक और यमुना नदी का प्रवाह है जिससे यमुना जल भरकर यात्री लेजाते हैं | वस्तुतः शीतोष्ण जल का मिलन स्थल ही यमुनोत्तरी है।
-------यमुना को सूर्यपुत्री, यम सहोदरा और गंगा-यमुना को वैमातृक बहने कहा गया |
\
सूर्यकुण्ड के निकट दिव्यशिला है। जहाँ उष्ण जल नाली की सी ढलान लेकर निचले गौरीकुण्ड में जाता है,इस कुण्ड का निर्माण जमुनाबाई ने करवाया था,इसलिए इसे जमुनाबाई कुण्ड भी कहते है। इसे काफी लम्बा चौड़ा बनाया गया है,ताकि सूर्यकुण्ड का तप्तजल इसमें प्रसार पाकर कुछ ठण्डा हो जाय और यात्री स्नान कर सकें। गौरीकुण्ड के नीचे भी तप्तकुण्ड है।
-------यमुनोत्तरी से 4 मील ऊपर एक दुर्गम पहाड़ी पर सप्तर्षि कुण्ड की स्थिति बताई जाती है।विश्वास किया जाता है कि इस कुण्ड के किनारे सप्तॠषियों ने तप किया था।

\
यमुनोत्री से यमुना का उद्गम यमुना नदी का स्रोत कालिंदी पर्वत मात्र एक किमी की दूरी पर है। यहां बंदरपूंछ चोटी के पश्चिमी अंत में फैले यमुनोत्री ग्लेशियर को देखना अत्यंत रोमांचक है। है। तीर्थ स्थल से एक किमी दूर यह स्थल 4421 मी. ऊँचाई पर स्थित है। दुर्गम चढ़ाई होने के कारण इस उद्गम स्थल पर जाना नहीं होपाता |

-------इसके शीर्ष पर बंदरपूंछ चोटी (६३५१ मी) गंगोत्री के सामने स्थित है। यमुनोत्री का वास्तविक स्रोत बर्फ की जमी हुई एक झील और हिमनद (चंपासर ग्लेसियर) है जो समुद्र तल से 4421 मीटर की ऊँचाई पर कालिंद पर्वत पर स्थित है। इस स्थान से लगभग 1 किमी आगे जाना संभव नहीं है क्योंकि यहां मार्ग अत्यधिक दुर्गम है। यही कारण है कि देवी का मंदिर पहाडी के तल पर स्थित है
-------- जब पाण्डव उत्तराखंड की तीर्थयात्रा में आए तो वे पहले यमुनोत्तरी, तब गंगोत्री फिर केदारनाथ-बद्रीनाथजी की ओर बढ़े थे तभी से उत्तराखंड की यात्रा वामावर्त की जाती है।
\
------- यमुना मंदिर दर्शन यमुनोत्री से वापसी पुनः बारकोट होटल में रात्रिविश्राम १९-५-१८ |
-----------क्रमश --शेष आगे--भाग तीन----
\
चित्र-७ अ व ब–हरसिल घाटी में भेड़ों का झुण्ड तथा खच्चरों द्वारा यमुनोत्री का ट्रेक ---
चित्र 8..–यमुनोत्री मंदिर व यमुना नदी ...
चित्र—९..यमुना माता मंदिर पर---
चित्र १०.-यमुनोत्री मंदिर पर सुष्माजी
चित्र-११ हर्षिल घाटी व भागीरथी
चित्र १२-बंदरपूंछ चोटी