saahityshyamसाहित्य श्याम

यह ब्लॉग खोजें

Powered By Blogger
सौतन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सौतन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 अक्टूबर 2011

प्रेमकाव्य-महाकाव्य. षष्ठ सुमनान्जलि (क्रमश:)-खंड ग-वियोग श्रृंगार ..गीत ५ ...डा श्याम गुप्त

                                       कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित





          प्रेम -- किसी एक तुला द्वारा नहीं तौला जा सकता, किसी एक नियम द्वारा नियमित नहीं किया जासकता; वह एक विहंगम भाव है  | अब तक प्रेम काव्य ..षष्ठ -सुमनान्जलि....रस श्रृंगार... इस सुमनांजलि में प्रेम के श्रृंगारिक भाव का वर्णन किया गया ..तीन खण्डों में ......(क)..संयोग श्रृंगार....(ख)..ऋतु-श्रृंगार तथा (ग).. वियोग श्रृंगार ....में दर्शाया गया है..... 
                 खंड ग ..वियोग श्रृंगार --जिसमें --पागल मन,  मेरा प्रेमी मन,  कैसा लगता है,  तनहा तनहा रात में,  आई प्रेम बहार,  छेड़ गया कोई,  कौन,  इन्द्रधनुष एवं  बनी रहे ......नौ रचनाएँ प्रस्तुत की जायंगी | प्रस्तुत है.. 

 पंचम गीत ...आई प्रेम बहार .....
                       सखि ! आई प्रेम बहार ||
नाचे  मोर,  पपिहरा  बोले ,
मन  भंवरा गुन-गुन कर डोले |
तन  मन भीगें, पड़ें  फुहारें ,
              झूमे मस्त बयार |
                      सखि ! आई प्रेम बहार ||
आये  न प्रीतम अब की बारी,
मैं राहें तक-तक कर हारी |
प्रेम की पाती मिली न कोई,
              कैसे करूँ सिंगार ?
                    सखि ! आई प्रेम बहार ||

कजरारे बादल नभ छाये,
जैसे  प्रेम-संदेशे  लाये |
बरसे-हरसे सब घर आँगन ,
               मैं बैठी मन मार |
        सखि ! आई प्रेम बहार ||

रोक लिया है किस सौतन ने ,
कर  कर  के  मनुहार |
कान्हा  कैसे  भूल गए  पर ,
          सखि! राधा का प्यार   
 सखि ! आई प्रेम बहार ||





प्रेमकाव्य-महाकाव्य. षष्ठ सुमनान्जलि (क्रमश:)-खंड ग-वियोग श्रृंगार ..गीत -४ ...डा श्याम गुप्त

                                           प्रेम -- किसी एक तुला द्वारा नहीं तौला जा सकता, किसी एक नियम द्वारा नियमित नहीं किया जासकता; वह एक विहंगम भाव है  | अब तक प्रेम काव्य ..षष्ठ -सुमनान्जलि....रस श्रृंगार... इस सुमनांजलि में प्रेम के श्रृंगारिक भाव का वर्णन किया गया ..तीन खण्डों में ......(क)..संयोग श्रृंगार....(ख)..ऋतु-श्रृंगार तथा (ग).. वियोग श्रृंगार ....में दर्शाया गया है..... 

                 खंड ग ..वियोग श्रृंगार --जिसमें --पागल मन,  मेरा प्रेमी मन,  कैसा लगता है,  तनहा तनहा रात में,  आई प्रेम बहार,  छेड़ गया कोई,  कौन,  इन्द्रधनुष एवं  बनी रहे ......नौ रचनाएँ प्रस्तुत की जायंगी
                                     

 प्रस्तुत है..चतुर्थ गीत... तनहा तनहा रात में ....



तनहा  तनहा रात में आकर,
प्रियतम मुझको तरसाते हो |
        मन में प्यार का दीप जला कर ,
        तम के अंदर  खो जाते हो | --तनहा तनहा..||

मैं कोई  तस्बीर  नहीं हूँ ,
कागद पर तकरीर नहीं हूँ |
सचमुच प्यार है मुझे तुमसे ,
मैं  झूठी  तदबीर नहीं  हूँ |
        मेरे मन की पीर जगा कर ,
       स्वप्न बने क्यों खो जाते हो | ---तनहा तनहा .||

जब शीशे में अक्स तुम्हारा,
मन की भ्रान्ति दिखा देता है |
तुम हो यहीं कहीं पर, एसी-
मन में आस जगा देता है |
       तुम्हें खोजती इन अंखियों को,
       प्रिय इतना क्यों तरसाते हि ? ----तनहा तनहा .||

अब तो अपना रूप दिखा दो ,
दर्पण से  बाहर आजाओ |
अथवा प्यारी निंदिया बनकर,
आकर आंखों  में बस जाओ |
         मेरे मन में सरगम बन् कर ,
         प्रियतम तुम ही तो गाते हो |

  तनहा तनहा रात में आकर,
  तम के अंदर खो जाते हो |||