saahityshyamसाहित्य श्याम

यह ब्लॉग खोजें

Powered By Blogger
हालात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हालात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 जुलाई 2013

" कुछ शायरी की बात होजाए"...से नज्म-१७- तेरे जाने से......

                                      कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित

            " कुछ शायरी की बात होजाए"...से  नज्म-१७ -    तेरे जाने से...... ..

                                     
                                

                                      

                                
                                   मेरी शीघ्र प्रकाश्य शायरी संग्रह....." कुछ शायरी की बात होजाए ".... से  ग़ज़ल, नज्में  , रुबाइयां, कते, शेर  आदि  इस ब्लॉग पर प्रकाशित किये जायंगे ......प्रस्तुत है......कुछ नज्में... नज़्म-१७ 

                  तेरे जाने से......

हम नहीं मुस्कुराए हें इक ज़माने से |
ऐसे  हालात  हुए  हैं  तेरे  जाने  से |

हंसते रोते भी रहे यूं तो जीने के लिए ,
दर्द सारे यूंही पीते रहे पीने के लिए |
गीत जीने के भी हमने सभी गाये हैं ,
मन में खुशियों के ढेरों  सुमन उगाये हैं |

यादे उलफत को भुलाया कई बहाने से ,
ऐसे  हालात  हुए  हैं  तेरे  जाने  से |

तन में कलियाँ भी खिलीं, मस्त हवाएं भी चलीं ,
तन के आकाश में वो मस्त हवाएं छाईं |
मन के पंछी ने भी हो मस्त लगाए फेरे,
दिल की गलियों में भी वो मस्त बहारें आयीं |

हर खुशी पायी है पायी है सभी ऊंचाई,
तुमको हर बार भुलाया है हर बहाने से |

 ऐसे  हालात  हुए  हैं  तेरे  जाने  से |
हम नहीं मुस्कुराए हें इक ज़माने से

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013

" कुछ शायरी की बात होजाए "....ग़ज़ल -6 .... डा श्याम गुप्त ....

                                      
                                              
                                           कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित


             मेरी शीघ्र प्रकाश्य शायरी संग्रह....." कुछ शायरी की बात होजाए ".... से  ग़ज़ल, नज्में  इस ब्लॉग पर प्रकाशित की जायंगी ......प्रस्तुत है....ग़ज़ल- ६..... कब समझेंगे ....
लोग आखिर ये बात कब समझेंगे |
बदले शहर के हालात, कब समझेंगे |

ये है तमाशबीनों का शहर यारो,
कोई न  देगा साथ, कब समझेंगे |

जांच करने क़त्ल की कोई न आया,
हैं माननीय शहर में आज, कब समझेंगे|

चोर डाकू लुटेरे पकडे नहीं जाते,
सुरक्षा-चक्र में हैं ज़नाब, कब समझेंगे |

कब से खड़े हैं आप लाइन में बेंक की,
व्यस्त सब पीने में चाय, कब समझेंगे |

बढ़ रही अश्लीलता सारे देश में,
सब सोरहे चुपचाप, कब समझेंगे |

श्याम, छाई है बेगैरती चहुँ ओर,
क्या निर्दोष हैं आप, कब समझेंगे ||