विनय
कमला के कान्त की शरण, धर पंकज कर,
श्याम की विनय है यही कमलाकांत से |
भारत विशाल की ध्वजा फहरे विश्व में,
कीर्ति-कुमुदिनी, नित्य मिले निशाकांत से |
हृदय कमल बसें , शेष शायी नारायण,
कान्हा रूप श्री हरि, मन में विहार करें |
सीतापति राम रूप, मन में बसें नित,
लीलाम्बुधि विष्णु,इन नैनन निवास करें |
लौकिक अलौकिक भाव दिन दिन वृद्धि पांय,
श्री हरि प्रदान सुख-सम्पति, सुसम्मति करें |
प्रीति सुमन खिलें जग,जैसे रवि कृपा नित,
फूलें सर पंकज , वायु, जल, महि गति भरें |
पाप-दोष, भ्रम-शोक, देव सभी मिट जायं ,
उंच-नीच, भेद -भाव, इस देश से मिटें |
भारत औ भारती , बने पुनः विश्वगुरु ,
ज्ञान दीप जलें , अज्ञानता के घन छटें |
कृष्ण रूप गीता ज्ञान, मुरली लिए कर,
राम रूप धनु-बान , कर लिए एक बार |
भारत के जन मन में, पुनः निवास करें ,
'श्याम' की विनय यही,कर जोरि बार बार ||
साहित्य के नाम पर जाने क्या क्या लिखा जा रहा है रचनाकार चट्पटे, बिक्री योग्य, बाज़ारवाद के प्रभाव में कुछ भी लिख रहे हैं बिना यह देखे कि उसका समाज साहित्य कला , कविता पर क्या प्रभाव होगा। मूलतः कवि गण-विश्व सत्य, दिन मान बन चुके तथ्यों ( मील के पत्थर) को ध्यान में रखेबिना अपना भोगा हुआ लिखने में लगे हैं जो पूर्ण व सर्वकालिक सत्य नहीं होता। अतः साहित्य , पुरा संस्कृति व नवीनता के समन्वित भावों के प्राकट्य हेतु मैंने इस क्षेत्र में कदम रखा। कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित......
मंगलवार, 15 जून 2010
शुक्रवार, 4 जून 2010
शूर्पणखा -काव्य उपन्यास -वन्दना खन्ड ..क्रमश ....
वंदना --क्रमश |
७.
भाव स्वरों के श्रेष्ठ ज्ञान से,
तत्व ज्ञान के स्वर मिलते हैं |
फलित ज्ञान होजाता नर को,
तब होपाता ज्योति-दीप सा |
ज्ञान ज्योति से ज्योति जले जग,
मिटे तमिस्रा, नव प्रभात हो |
८.
सर्व ज्ञान सम्पन्न विविध नर,
सभी, एक से कब होते हैं |
अनुभव, तप, श्रृद्धा व भावना ,
होते सब के भिन्न भिन्न हैं |
भरे जलाशय , ऊपर समतल,
होते ऊंचे- नीचे तल में |
९.
केवल बुद्धि ज्ञान क्षमता से ,
गूढ़ ज्ञान के अर्थ न मिलते;
गूढ़ ज्ञान के तत्व प्राप्तु हित,
निर्मल मन, तप,योग चाहिए |
उसी साधना रत सुपात्र को,
गूढ़ ज्ञान का तत्व मिला है|
१०.
ऐसे साधक को सुपात्र को,
मातु वाग्देवी की महिमा;
दैविक, गुरु या अन्य सूत्र से,
मन में ज्योतित भाव जगाती |
श्रृद्धा और स्नेह भाव मिल ,
ज्ञान तत्व का अमृत मिलता |
११.
माँ की कृपा नहीं होती है,
भक्ति भाव भी उर न उमंगते ;
श्रृद्धा और स्नेह भाव भी,
उस मानस में नही उभरता |
भक्ति भाव उर बसे हे माता!
चरणों का मराल बन पाऊँ |
१२.
श्रम, विचार व कला भाव के,
अर्थपरक और ज्ञान रूप की;
सब विद्याएँ करें प्रवाहित ,
सकल भुवन में माँ कल्याणी |
ज्ञान रसातल पड़े 'श्याम को,
भी कुछ वाणी-स्वर-कण दो माँ ||
७.
भाव स्वरों के श्रेष्ठ ज्ञान से,
तत्व ज्ञान के स्वर मिलते हैं |
फलित ज्ञान होजाता नर को,
तब होपाता ज्योति-दीप सा |
ज्ञान ज्योति से ज्योति जले जग,
मिटे तमिस्रा, नव प्रभात हो |
८.
सर्व ज्ञान सम्पन्न विविध नर,
सभी, एक से कब होते हैं |
अनुभव, तप, श्रृद्धा व भावना ,
होते सब के भिन्न भिन्न हैं |
भरे जलाशय , ऊपर समतल,
होते ऊंचे- नीचे तल में |
९.
केवल बुद्धि ज्ञान क्षमता से ,
गूढ़ ज्ञान के अर्थ न मिलते;
गूढ़ ज्ञान के तत्व प्राप्तु हित,
निर्मल मन, तप,योग चाहिए |
उसी साधना रत सुपात्र को,
गूढ़ ज्ञान का तत्व मिला है|
१०.
ऐसे साधक को सुपात्र को,
मातु वाग्देवी की महिमा;
दैविक, गुरु या अन्य सूत्र से,
मन में ज्योतित भाव जगाती |
श्रृद्धा और स्नेह भाव मिल ,
ज्ञान तत्व का अमृत मिलता |
११.
माँ की कृपा नहीं होती है,
भक्ति भाव भी उर न उमंगते ;
श्रृद्धा और स्नेह भाव भी,
उस मानस में नही उभरता |
भक्ति भाव उर बसे हे माता!
चरणों का मराल बन पाऊँ |
१२.
श्रम, विचार व कला भाव के,
अर्थपरक और ज्ञान रूप की;
सब विद्याएँ करें प्रवाहित ,
सकल भुवन में माँ कल्याणी |
ज्ञान रसातल पड़े 'श्याम को,
भी कुछ वाणी-स्वर-कण दो माँ ||
गुरुवार, 3 जून 2010
शूर्पणखा काव्य उपन्यास ---आगे वन्दना ---
शूर्पणखा काव्य उपन्यास ---आगे वन्दना ---(वैदिक सरस्वती वन्दना )
१.
तेरे भक्ति भाव के इच्छुक ,
श्रेष्ठ कर्म रत ,ज्ञान धर्म युत ;
माँ तेरा आवाहन करते,
इच्छित वर उनको मिलते हैं ;
कृपा दृष्टि दो माँ सरस्वती ,
हों मन में नव भाव अवतरित |
२.
तेरे बालक को हे माता,
प्रारम्भिक अभिव्यक्ति स्वतः ही,
हो जाती, जब मातु रूप में ,
ह्रदय गुहा में तुझको पाता |
शुद्ध भाव से तुझे भजे तो,
परिमार्जित मेधा होजाती |
३.
हे माँ ! तुम जब दिव्य रसों की,
दिव्य -लोक से वर्षा करतीं ;
निर्मल, बुद्धि ,विवेक ,ज्ञान की,
सभी प्रेरणा मिलती जग को|
ज्ञान भाव से सकल विश्व को,
करें पल्लवित मातु शारदे |
४.
मानव ही परमार्थ भाव रत,
माँ जब करता तुम्हें स्मरण;
श्रेष्ठ ज्ञान के तत्व मिलें फिर,
गूढ़ ज्ञान के स्वर मिल जाते |
गूढ़ ज्ञान के सभी अर्थ माँ ,
इस मन में ज्योतिर्मय करदो |
५.
ऋषियों ने माँ सप्त स्वरों से,
आदि ऊर्जा और स्वयंभू,
अनहद नाद से किया संगठित |
जग कल्याण हेतु माँ वाणी!
बनी बैखरी, हुई अवतरित,
हो जाते मन भाव उत्तरित |
६.
भाषा के निहितार्थ समझकर
वाणी होती मंगलकारी;
मंगलमय वाणी-स्वर नर को,
आत्मीयता भाव सिखाये |
जब परमार्थ भाव मन विकसे,
माँ समृद्धि लक्ष्मी बन जाती | क्रमश ...
१.
तेरे भक्ति भाव के इच्छुक ,
श्रेष्ठ कर्म रत ,ज्ञान धर्म युत ;
माँ तेरा आवाहन करते,
इच्छित वर उनको मिलते हैं ;
कृपा दृष्टि दो माँ सरस्वती ,
हों मन में नव भाव अवतरित |
२.
तेरे बालक को हे माता,
प्रारम्भिक अभिव्यक्ति स्वतः ही,
हो जाती, जब मातु रूप में ,
ह्रदय गुहा में तुझको पाता |
शुद्ध भाव से तुझे भजे तो,
परिमार्जित मेधा होजाती |
३.
हे माँ ! तुम जब दिव्य रसों की,
दिव्य -लोक से वर्षा करतीं ;
निर्मल, बुद्धि ,विवेक ,ज्ञान की,
सभी प्रेरणा मिलती जग को|
ज्ञान भाव से सकल विश्व को,
करें पल्लवित मातु शारदे |
४.
मानव ही परमार्थ भाव रत,
माँ जब करता तुम्हें स्मरण;
श्रेष्ठ ज्ञान के तत्व मिलें फिर,
गूढ़ ज्ञान के स्वर मिल जाते |
गूढ़ ज्ञान के सभी अर्थ माँ ,
इस मन में ज्योतिर्मय करदो |
५.
ऋषियों ने माँ सप्त स्वरों से,
आदि ऊर्जा और स्वयंभू,
अनहद नाद से किया संगठित |
जग कल्याण हेतु माँ वाणी!
बनी बैखरी, हुई अवतरित,
हो जाते मन भाव उत्तरित |
६.
भाषा के निहितार्थ समझकर
वाणी होती मंगलकारी;
मंगलमय वाणी-स्वर नर को,
आत्मीयता भाव सिखाये |
जब परमार्थ भाव मन विकसे,
माँ समृद्धि लक्ष्मी बन जाती | क्रमश ...
सोमवार, 24 मई 2010
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रान्तीय बैठक , सन्गोष्ठी व काव्य गोष्ठी....
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् , उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक सम्पन्न --
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् , उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक , संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी सम्पन्न----
------दिनांक २३ जून, २०१० रविवार को (शुद्ध बैसाख शुक्ल १० सं २०६७ ) को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक ,एवं परिषद् द्वारा आयोजित संत कंवर राम के १२५ वें जयन्ती श्रंखला का समारोह , शिव शक्ति आश्रम , आलमबाग लखनऊ पर आयोजित किया गया । अधिवेशन दो सत्रों में हुआ जिसमें 'समाज सुधार में संतसाहित्य का योगदान' विषय पर चर्चा संगोष्ठी एवं काव्य गोष्टी का भी आयोजन किया गया।
प्रथम उदघाटन सत्र में --श्री ज्वाला प्रसाद कौसिक "साधक' सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी , अ भा सा परिषद् की अध्यक्षता में हुआ , मुख्य अतिथि श्री राम नारायण त्रिपाठी, महामंत्री राष्ट्रीय का कारिणी, विशिष्ट अतिथि डा कौशलेन्द्र पांडे, अध्यक्ष लखनऊ नगर कार्यकारिणी एवं श्री किशनलाल जी व्यवस्थापक शिव शक्ति आश्रम थे। संचालन हरदोई के संस्कृत विद्यालय के विद्वान् श्री पुष्पमित्र शास्त्री जी द्वारा किया गया।
दीप प्रज्वलन के बाद प्रांतीय संयोजक श्री विनय दीक्षित जी ने सरस्वती वन्दना की समस्त उत्तर प्रदेश से आये हुए परिषद् के सदस्यों का परिचय कराया गया।
अपने उद्बोधन में पुष्पमित्र शास्त्रीजी जी ने बताया कि साहित्य का उद्देश्य समाज में सत्य की स्थापना करना होता है , समाज का मार्गदर्शन करना होता है जो सत्य, शिव तत्व द्वारा सौन्दर्य के समन्वय से होना चाहिए। पर्यटक जी ने साहित्य परिषद् न्यास के उद्देश्य व संगठन के बारे में बताया कि न्यास का उद्देश्य देश की माटी से जुड़े साहित्य की रचना है , हिन्दी सहित देश की सभी भाषाओं में परिषद् साहित्य रचना के लिए कृत संकल्प है , परिषद् की पत्रका सभी भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होती है विभिन्न भाषाओं के हिन्दी भाषी साहित्यकारों के लिए विशेषांक प्रकाशित किये जाते हैं।
अध्यक्ष कौशिक जी ने अपने वक्तव्य में कहा--साहित्यकार अखवार, पत्रिका, पुस्तक या विश्वविद्यालयों में नहीं बनते , साहित्य रचना आपके अंतस में होती है जो पारिवारिक संस्कारों से परिपक्व होती है। अधिभौतिक, अधिदैविक व अध्यात्मिक ज्ञान ही संस्कृति का आधार होता है और उसके बिना सच्चा साहित्यकार नहीं बन सकता । उन्होंने कहा आज साहित्यकार मंच व अर्थ के पीछे भाग रहे हैं अतः सु साहित्य नहीं रचाजारहा,एसे लोगों का मष्तिस्क साफ़ करना पडेगा, सत्साहित्य रचना से। 'हितेन सहितं स "--शिवम् से इतर साहित्य कहाँ हो सकता है। अमंगल तत्वों का नाश, राष्ट्र व समाज के मंगल की कामना ही साहित्य का मूल उद्देश्य है । उदघाटन सत्र का अंत विनय जी की भारत माँ वन्दना से हुआ।
परिषद् की प्रांतीय बैठक सत्र की अध्यक्षता परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा यतीन्द्र तिवारी जी ने की मुख्य अतिथि सिंधी कवि व सिंधी काव्य परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद साधवानी जी थे। श्री विनय दीक्षित ने पिछली प्रांतीय बैठक की कार्यवाही से अवगत कराया । डॉ तिवारी जी ने साहित्य की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि देश की आज़ादी से पूर्व एक लक्ष्य था स्वतन्त्रता अतः साहित्य व कविता लेखन ,लक्ष्य पूर्ण, जागृति से परिपूर्ण, सोद्देश्य था । परन्तु स्वाधीनता के उपरांत साहित्य में कुंठा,असंतोष, निराशा, घुटन संत्रास , जिजीविषा क़ा मंडन व वर्णन किया जाने लगा । 'कलम चुक गयी ' ' साहित्य की आवश्यकता नहीं ' आदि वाक्य उछाले गए। भिन्न भिन्न चिंतन विरोधी विचार धाराएं समाज में घर करने लगीं। आज नारी विमर्श, दलित विमर्श , भोगी हुई पीड़ा की ,स्वयं की पीड़ा कथा , अभिव्यक्ति आदि वैशिष्ट्य भावों एवं विचार धाराओं की कविता व साहित्य रचना से कविता समाज की समग्रता व जीवन मूल्यों से कटने लगी एवं जन मानस से दूरी बढ़ने की मुख्य कारण बनी हुई है। अतः समग्र चिंतन , समग्र सामाजिक सरोकार सहित जीवन मूल्यों एवं राष्ट्रीय भावों से सम्पन्न व उचित समाधान पूर्ण साहित्त्य की रचना इस अखिल भारतीय साहित्य परिषद् क़ा उद्देश्य है , और यही साहित्य क़ा वास्तविक उद्देश्य भी है।
द्वितीय संगोष्ठी सत्र में --सरस्वती वन्दना कवयित्री श्रीमती शर्मा के सुमधुर स्वरों में हुई। 'समाज सुधार में संत साहित्य क़ा योगदान व संत कंवर राम' पर विषय प्रवर्तन करते हुए प्रोफ नेत्रपाल सिंह ने कहा कि संत सदा आत्म श्लाघा से दूर रहते हैं , साहित्य में भी सत्साहित्य्कार इस प्रवृत्ति से दूर रहते हैं , वे मंचों , प्रशंसाओं से दूर ही रहते हैं । वेदों से लेकर , महाभारत, रामायण ,मानस -बाल्मीकि, वेदव्यास,शंकराचार्य , तुलसी से होते हुए संत कंवर राम जी तक सभी कालजयी साहित्य संत परम्परा से ही है , समाज को सदैव ही संत साहित्य ने ही उबारा है । गोष्ठी क़ा समापन करते हुए डॉ यतीन्द्र तिवारी जी ने कहा हमारी संस्कृति की सनातनता संतों व संत साहित्य के पुनः पुनः प्रादुर्भाव से ही तो है। मन से बड़ा अपराधी कौन है ! मन क़ा निर्मलीकरण ही तो समाज क़ा निर्मलीकरण है और संत साहित्य व सच्चा साहित्य यही तो करता है।
संत कंवर राम मिशन के राष्ट्रीय सचिव साधक जी ने संत कंवर राम के विश्वबंधुत्व भाव, भाई चारा, उनकी अलौकिक आवाज़ में गायन , लीलाएं आदि क़ा विस्तार में वर्णन किया । उन्होंने बताया कि , संतजी पर डाक टिकिट क़ा प्रकाशन जिसका लोकार्पण महामहिम राष्ट्रपतिजी श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने दरवार हाल में किया, जो संतों के सम्मान की अच्छी परम्परा है।
संत आसूदाराम ट्रष्ट व शिव शान्ति आश्रम के पीठाधीश्वर महाराज द्वाराआशीर्वचन के रूप में संत कंवर राम की अध्यात्मक शक्तियों की चर्चा की , एवं सभी उपस्थित विद्वत जनों को अन्गवस्त्र व प्रसाद वितरण किया गया।
काव्य गोष्ठी सत्र में --राष्ट्र वाद , अध्यात्म एवं संत साहित्य परम्परा पर सरस काव्यमय रचनाएँ पढी गईं । जिसकी अध्यक्षता प्रोफ नेत्र पाल सिंह ने की।
----डा श्याम गुप्त

गुरुवार, 20 मई 2010
बुराई की जड़ --कविता ....अनीति शास्त्र ( डा श्याम गुप्त ).....
बुराई की जड़ --कविता ( डा श्याम गुप्त )
प्रत्येक बुराई की जड़ है,
अति सुखाभिलाषा ;
जो ढूंढ ही लेती है
अर्थशास्त्र की नई परिभाषा;
ढूंढ ही लेती है
अर्थ शास्त्रं के नए आयाम ,
और धन आगम-व्यय के
नए नए व्यायाम |
और प्रारम्भ होता है
एक दुश्चक्र, एक कुचक्र -
एक माया बंधन -क्रम उपक्रम द्वारा
समाज के पतन का पयाम |
समन्वय वादी , तथा-
प्राचीन व अर्वाचीन से
नवीन को जोड़े रखकर ,बुने गए-
नए नए तथ्यों , आविष्कारों विचारों से होता है,
समाज-उन्नंत अग्रसर |
पर, सिर्फ सुख अभिलाषा,अति सुखाभिलाषा-
उत्पन्न करती है , दोहन-भयादोहन,
प्रकृति का,समाज का, व्यक्ति का;
समष्टि होने लगती है , उन्मुख
व्यष्टि की ओर;
समाज की मन रूपी पतंग में बांध जाती है-
माया की डोर |
ऊंची , और ऊंची, और ऊंची
उड़ने को विभोर ;
पर अंत में कटती है ,
गिरती है, लुटती है वह डोर-
क्योंकि , अभिलाषा का नहीं है , कोई-
ओर व छोर |
नायकों , महानायकों द्वारा-
बगैर सोचे समझे
सिर्फ पैसे के लिए कार्य करना;
चाहे फिल्म हो या विज्ञापन ;
करदेता है-
जन आचार संहिता का समापन |
क्योंकि इससे उत्पन्न होता है
असत्य का अम्बार,
झूठे सपनों का संसार ;
और उत्पन्न होता है ,
भ्रम,कुतर्क, छल, फरेब, पाखण्ड kaa
विज्ञापन किरदार ,
एक अवास्तविक,असामाजिक संसार |
साहित्य, मनोरंजन व कला-
जब धनाश्रित होजाते हैं;
रोजी रोटी का श्रोत , व-
आजीविका बन जाते हैं ;
यहीं से प्रारम्भ होता है-
लाभ का अर्थ शास्त्र,
लोभ व धन आश्रित अनैतिकता की जड़ का ,
नवीन लोभ-कर्म नीति शास्त्र , या--
अनीति शास्त्र ||
अन्य ब्लॉग-----

- http://dsbg.wordpress.com
- http://saahityshyamसाहित्यश्याम.blogspot.com
- http://saahityshyam.blogspot.com
- http://vijaanaati-vijaanaati-science.blogspot.com
- The world of my thoughts( shyamsmrit....)
सोमवार, 26 अप्रैल 2010
कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित-----
साहित्य व आलोचना
---आज कल साहित्य जगत में आलोचना विधा का पूर्ण रूप से अभाव है , समीक्षाएं भी निरपेक्ष ढंग की बजाय सभी सापेक्ष भाव से कि लेखक को बुरा लगेगा की जाती हैं , बिना आलोचना के; इससे हिन्दी कविता व साहित्य की अपार क्षति होरही है | | इस ब्लॉग में हम आलोचना को पुनर्जीवित करके क्रमश साहित्य के विभिन्न बिन्दुओं पर आलोचना लिखने का प्रयत्न करेंगे |
आज आपा-धापी भरे जीवन ( जीवन कब आपा-धापी से मुक्त था ??) में , विशुद्ध मूल्यों के क्षरण,ग्यान की कमी, साहित्य -ग्यान की कमी , गुण्वत्ता की अपेक्षा आर्थिकता व सन्ख्या के महत्व के कारण -साहित्य व कविता में भाव ,कथ्य व तथ्यात्मक अशुद्धियों का प्रचलन हो चला है जो आलोचना के अभाव में प्रश्रय पाकर कविता को जन सामान्य की द्रष्टि में अप्रमाणिक बनाकर उसे कविता से दूर कर रहा है । इस पोस्ट में हम एक मूल बिन्दु----विश्व मान्य सत्यों की अनदेखी पर कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं------

१। -- चित्र में प्रस्तुत -उपरोक्त अतुकान्त कविता, वरेण्य व प्रसिद्ध कवि की है, अच्छे भाव हैं, परन्तु एक विश्व मान्य सत्य है कि "नाग" शब्द सदैव अनैतिकता, अनय, आदि रिणात्मक व्रत्तियों के लिए प्रयोग होता है,जबकि यहां मूल कथ्य , एक ईमानदार , मेहनत कश जन के बारे में है ; फ़िर नाग के "पन्जे" भी नहीं होते। शब्दावली भी कोमलकांत पदावली नहीं है|
२।-- एक अच्छे कवि की अच्छी गेय कविता है, जिसमें कहागया है----"ढूंढ रहे शैवाल वनों में हम मोती के दाने"
शैवालों के वन नहीं होते , वे जल में या जलीय स्थानों में उत्पन्न होते हैं ।
३।--तथाकथित नव-गीत में तो नये-नये दूरस्थ-कूटस्थ भाव लाने के लिये सभी तरह के सत्यों को त्यागा जारहा है। एक उदाहरण देखें---
"गन्धी ने
गन्धों के बदले
उपवन बेच दिये
उगे कटीले शब्दों में
सौ-सौ खुरपेंच नये।"----- गन्धी सिर्फ़ इत्र बेचता है उपवन पर उसका अधिकार, अधिकार क्षेत्र कहां होता है, वह माली नहीं है । जब शब्द ही कंटीले हैं, वे स्वयम ही सबसे बडे खुरपेंच हैं; तो और नये क्या खुरपेंच होंगे।शब्दावली , स्वयं खुरपेंच वाली व खुरदरी है , कविता की कोमल कान्त नहीं |

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010
साहित्य में आलोचना---विश्वमान्य सत्य---
कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए
समर्पि
समर्पिसाहित्य व आलोचना
---आज कल साहित्य जगत में आलोचना विधा का पूर्ण रूप से अभाव है , समीक्षाएं भी निरपेक्ष ढंग की बजाय सभी सापेक्ष भाव से कि लेखक को बुरा लगेगा की जाती हैं , बिना आलोचना के; इससे हिन्दी कविता व साहित्य की अपार क्षति होरही है | | इस ब्लॉग में हम आलोचना को पुनर्जीवित करके क्रमश साहित्य के विभिन्न बिन्दुओं पर आलोचना लिखने का प्रयत्न करेंगे |
आज आपा-धापी भरे जीवन ( जीवन कब आपा-धापी से मुक्त था ??) में , विशुद्ध मूल्यों के क्षरण,ग्यान की कमी, साहित्य -ग्यान की कमी , गुण्वत्ता की अपेक्षा आर्थिकता व सन्ख्या के महत्व के कारण -साहित्य व कविता में भाव ,कथ्य व तथ्यात्मक अशुद्धियों का प्रचलन हो चला है जो आलोचना के अभाव में प्रश्रय पाकर कविता को जन सामान्य की द्रष्टि में अप्रमाणिक बनाकर उसे कविता से दूर कर रहा है । इस पोस्ट में हम एक मूल बिन्दु----विश्व मान्य सत्यों की अनदेखी पर कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं------
१। --उपरोक्त चित्र में प्रस्तुत -उपरोक्त अतुकान्त कविता, वरेण्य व प्रसिद्ध कवि की है, अच्छे भाव हैं, परन्तु एक विश्व मान्य सत्य है कि "नाग" शब्द सदैव अनैतिकता, अनय, आदि रिणात्मक व्रत्तियों के लिए प्रयोग होता है,जबकि यहां मूल कथ्य , एक ईमानदार , मेहनत कश जन के बारे में है ; फ़िर नाग के "पन्जे" भी नहीं होते। शब्दावली भी कोमलकांत पदावली नहीं है|

सदस्यता लें
संदेश (Atom)