कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित ----
जब आये रितु राज बसन्त ॥
आशा त्रिष्णा प्यार जगाये,
विह्वल मन में उठे तरंग ।
मन में फ़ूले प्यार की सरसों,
अंग अंग भर उठे उमन्ग ॥
अन्ग अन्ग में रस भर जाये ,
तन मन में जादू कर जाये।
भोली-भाली गांव की गोरी,
प्रेम मगन राधा बन जाये ॥
कण कण में रितुराज समाये,
हर प्रेमी कान्हा बन जाये ।
रिषि-मुनि मन भी डोल उठें,जब-
बरसे रंग रस रूप अनन्त ॥
जब आये रितु राज बसन्त ॥
साहित्य के नाम पर जाने क्या क्या लिखा जा रहा है रचनाकार चट्पटे, बिक्री योग्य, बाज़ारवाद के प्रभाव में कुछ भी लिख रहे हैं बिना यह देखे कि उसका समाज साहित्य कला , कविता पर क्या प्रभाव होगा। मूलतः कवि गण-विश्व सत्य, दिन मान बन चुके तथ्यों ( मील के पत्थर) को ध्यान में रखेबिना अपना भोगा हुआ लिखने में लगे हैं जो पूर्ण व सर्वकालिक सत्य नहीं होता। अतः साहित्य , पुरा संस्कृति व नवीनता के समन्वित भावों के प्राकट्य हेतु मैंने इस क्षेत्र में कदम रखा। कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित......
मंगलवार, 19 जनवरी 2010
शनिवार, 16 जनवरी 2010
डा श्याम गुप्त के दोहे---
कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित------
दोहा सप्तक
जन तो तन्त्रमें फ़ंसगया,तन्त्र हुआ परतन्त्र।
चोर -लुटेरे लूटने , घूम रहे स्वचछंद ॥
राज़नीति में नीति का कैसा अनुपम खेल ।
ऊपर से दल विरोधी, अन्दर अन्दर मेल॥
भांति भांति के रूप धर, खडे मचायें शोर ।
किसको जन अच्छा कहें किसको कहदें चोर ॥
बाढ आय सूखा पडे, हो खूनी संघर्ष ।
इक दोजे को दोष दे, नेताजी मन हर्ष ॥
आरक्षण की आड में, खुद का रक्षण होय ।
नालायक सुत पौत्र सब, यहिविधि लायक होंय॥
अब सब वाणी से करें,परहित पर उपकार ।
निज़ी स्वार्थ में होरहा, जन धन का व्योहार ॥
लोक तन्त्र के बाग में, उगें कागज़ी फ़ूल ।
भिन्न भिन्न रंग रूप पर,गन्धहीन सब फ़ूल॥
दोहा सप्तक
जन तो तन्त्रमें फ़ंसगया,तन्त्र हुआ परतन्त्र।
चोर -लुटेरे लूटने , घूम रहे स्वचछंद ॥
राज़नीति में नीति का कैसा अनुपम खेल ।
ऊपर से दल विरोधी, अन्दर अन्दर मेल॥
भांति भांति के रूप धर, खडे मचायें शोर ।
किसको जन अच्छा कहें किसको कहदें चोर ॥
बाढ आय सूखा पडे, हो खूनी संघर्ष ।
इक दोजे को दोष दे, नेताजी मन हर्ष ॥
आरक्षण की आड में, खुद का रक्षण होय ।
नालायक सुत पौत्र सब, यहिविधि लायक होंय॥
अब सब वाणी से करें,परहित पर उपकार ।
निज़ी स्वार्थ में होरहा, जन धन का व्योहार ॥
लोक तन्त्र के बाग में, उगें कागज़ी फ़ूल ।
भिन्न भिन्न रंग रूप पर,गन्धहीन सब फ़ूल॥
सोमवार, 28 दिसंबर 2009
डा. श्याम गुप्त के पद-----
पद- गीत का एक रूप है, भक्त कवियों द्वारा यह मुख्यतः प्रयोग किया गया है।िसमें प्रथम पन्क्ति टेक की भान्ति कम मात्रा की , लगभग आधी व अन्य सभी पन्क्तियांपूरी होतीं हैं।न्क्तियो हिन्दी में दो मुख्य धारा मिलतीं हैं---सूर दास की पद धारा -जिसमें सभी पन्क्तियों में वही अन्त्यानुप्रास रहता है। दूसरी तुलसी की पद धारा--जिसमें दो दो पन्क्तियों के अन्त्यानुप्रास होते हैं, जो हर दो पन्क्तियों
१. सूरदास परम्परा--
को तुम कौन कहां ते आई।
पहली बेरि मिली हौ गोरी का ब्रज कबहुं न आई।
बरसानौ है धाम हमारो, खेलत निज अंगनाई ।
सुनी कथा दधि माखन चोरी,गोपिन सन्ग ढिढाई।
हिलिमिलि चलि दधि-माखन खैयें तुम्हरो कछु न चुराई।
मन ही मन मुसुकाइ किशोरी कान्हा की चतुराई।
नैन नैन मिलि सुधि बुधि भूली भूलि गई ठकुराई।
चन्चल चपल चतुर बतियां सुनि राधा मन भरमाई ।
हरि हरिप्रिया मनुज लीला लखि सुर नर मुनि मुसुकाई॥
२. तुलसी परम्परा---
सुअना मन के भरम परे ।
जैसा अन्न हो जैसी सन्गति सोई धर्म धरे ।
संतन देरा वास करे जे राम नाम गुन गाये।
अन्न भखे गणिका के घर ते, दुष्ट बचन चिल्लाये।
परि भुजन्ग मुख बने गरल, और मोती सीप समाई।
परे केर के पात स्वाति जल, सो कपूर बनि जाई ।
दीपक गुन बनि मिटे अन्धेरो,चरखा सूत बुने ।
सोई कपास सन्ग अनल-अनिल केघर को भसम करे।
काम क्रोध मद मोह लोभ अति बैरी राह छिपे हैं ।
ये सारे मन के गुन सुअना,तिरगुन भरम भरे हैं ।
चिअ चितवन चातुर्य विषय वश हित अनहित ही भावै ।
माया मन की सहज़ व्रित्ति मन सुगम राह ही जावै ।
काल उरग साये मे सब जग,भ्रम वश प्रभु बिसरे ।
एक धर्म बस श्याम नाम , नर भव सागर उतरे ॥
१. सूरदास परम्परा--
को तुम कौन कहां ते आई।
पहली बेरि मिली हौ गोरी का ब्रज कबहुं न आई।
बरसानौ है धाम हमारो, खेलत निज अंगनाई ।
सुनी कथा दधि माखन चोरी,गोपिन सन्ग ढिढाई।
हिलिमिलि चलि दधि-माखन खैयें तुम्हरो कछु न चुराई।
मन ही मन मुसुकाइ किशोरी कान्हा की चतुराई।
नैन नैन मिलि सुधि बुधि भूली भूलि गई ठकुराई।
चन्चल चपल चतुर बतियां सुनि राधा मन भरमाई ।
हरि हरिप्रिया मनुज लीला लखि सुर नर मुनि मुसुकाई॥
२. तुलसी परम्परा---
सुअना मन के भरम परे ।
जैसा अन्न हो जैसी सन्गति सोई धर्म धरे ।
संतन देरा वास करे जे राम नाम गुन गाये।
अन्न भखे गणिका के घर ते, दुष्ट बचन चिल्लाये।
परि भुजन्ग मुख बने गरल, और मोती सीप समाई।
परे केर के पात स्वाति जल, सो कपूर बनि जाई ।
दीपक गुन बनि मिटे अन्धेरो,चरखा सूत बुने ।
सोई कपास सन्ग अनल-अनिल केघर को भसम करे।
काम क्रोध मद मोह लोभ अति बैरी राह छिपे हैं ।
ये सारे मन के गुन सुअना,तिरगुन भरम भरे हैं ।
चिअ चितवन चातुर्य विषय वश हित अनहित ही भावै ।
माया मन की सहज़ व्रित्ति मन सुगम राह ही जावै ।
काल उरग साये मे सब जग,भ्रम वश प्रभु बिसरे ।
एक धर्म बस श्याम नाम , नर भव सागर उतरे ॥
शुक्रवार, 27 नवंबर 2009
सृष्टि को आगे बढाने का क्रम---?..डा श्याम गुप्त की कविता,....
कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित -----
पिता-पुत्र का दायित्व
यह सच है कि ,ईश्वर ने-
सृष्टि को आगे बढाने का बोझ ,
नारी पर डाल दिया, पर-
पुरुष पर भी तो..... |
अंततः कब तक एक पिता ,बच्चों को-
उंगली पकड़ कर चलाता रहेगा |
बच्चा स्वयं अपना दायित्व निभाये,
उचित,शाश्वत,मानवीय मार्ग पर चले, चलाये;
अपने पिता के सच्चे पुत्र होने का ,
दायित्व निभाये |
आत्मा से परमात्मा बनने का,
अणु से विभु होने का हौसला दिखाए;
मानव से ईश्वर तक की यात्रा पूर्ण करने का,
जीवन लक्ष्य पूर्ण कर पाए ,
मुक्ति राह पाजाये |
पर नर-नारी दोनों ने ही ,
अपने-अपने दायित्व नहीं निभाये ;
फैशन, वस्त्र उतारने की होड़ ,
पुरुष बनने की इच्छा रूपी नारी दंभ ,
गर्भपात, वधु उत्प्रीणन ,कन्या अशिक्षा,
दहेज़ ह्त्या,बलात्कार,नारी शोषण से-
मानव ने किया है कलंकित -
अपने पिता को,ईश्वर को , और--
करके व्याख्यायित आधुनिक विज्ञान,
कहता है अपने को सर्व शक्तिमान ,
करता है ईश्वर को बदनाम ||
पिता-पुत्र का दायित्व
यह सच है कि ,ईश्वर ने-
सृष्टि को आगे बढाने का बोझ ,
नारी पर डाल दिया, पर-
पुरुष पर भी तो..... |
अंततः कब तक एक पिता ,बच्चों को-
उंगली पकड़ कर चलाता रहेगा |
बच्चा स्वयं अपना दायित्व निभाये,
उचित,शाश्वत,मानवीय मार्ग पर चले, चलाये;
अपने पिता के सच्चे पुत्र होने का ,
दायित्व निभाये |
आत्मा से परमात्मा बनने का,
अणु से विभु होने का हौसला दिखाए;
मानव से ईश्वर तक की यात्रा पूर्ण करने का,
जीवन लक्ष्य पूर्ण कर पाए ,
मुक्ति राह पाजाये |
पर नर-नारी दोनों ने ही ,
अपने-अपने दायित्व नहीं निभाये ;
फैशन, वस्त्र उतारने की होड़ ,
पुरुष बनने की इच्छा रूपी नारी दंभ ,
गर्भपात, वधु उत्प्रीणन ,कन्या अशिक्षा,
दहेज़ ह्त्या,बलात्कार,नारी शोषण से-
मानव ने किया है कलंकित -
अपने पिता को,ईश्वर को , और--
करके व्याख्यायित आधुनिक विज्ञान,
कहता है अपने को सर्व शक्तिमान ,
करता है ईश्वर को बदनाम ||
मंगलवार, 17 नवंबर 2009
कुछ कतए-------
कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित------
कुछ कतए
१.
ज़िन्दगी इक दर्द का समंदर है ,
जाने क्या-क्या इसके अन्दर है ,
कभी तूफां समेटे डराती है -
कभी एक पाकीज़ा मंजर है |
२.
खामोश पिघलतीं हैं शम्माएं ,
किसको कहें क्या बताएं ;
ख़ाक हो चुका जब परवाना,
दर्दे-दिल किसको सुनाएँ |
३.
रात और दिन के बीच उम्र खटती रही ,
उम्र बढ़ती रही याकि उम्र घटती रही ,
जिसने कभी भूलकर भी याद न किया श्याम,
उम्र भर उनकी याद में उम्र कटती रही |
४.
क्या वो पुरसुकूं लम्हा कभी आयेगा,
आयेगा तो शायद तभी आयेगा;
वक्त कह चुका होगा अपनी दास्ताँ ,
श्याम वो वेवक्त , वक्त आयेगा ||
कुछ कतए
१.
ज़िन्दगी इक दर्द का समंदर है ,
जाने क्या-क्या इसके अन्दर है ,
कभी तूफां समेटे डराती है -
कभी एक पाकीज़ा मंजर है |
२.
खामोश पिघलतीं हैं शम्माएं ,
किसको कहें क्या बताएं ;
ख़ाक हो चुका जब परवाना,
दर्दे-दिल किसको सुनाएँ |
३.
रात और दिन के बीच उम्र खटती रही ,
उम्र बढ़ती रही याकि उम्र घटती रही ,
जिसने कभी भूलकर भी याद न किया श्याम,
उम्र भर उनकी याद में उम्र कटती रही |
४.
क्या वो पुरसुकूं लम्हा कभी आयेगा,
आयेगा तो शायद तभी आयेगा;
वक्त कह चुका होगा अपनी दास्ताँ ,
श्याम वो वेवक्त , वक्त आयेगा ||
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009
डा श्याम गुप्त की ग़ज़ल --
कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित
ग़ज़ल- आपने क्या किया
दिए जलने लगे आपने क्या किया ,
दिल मचलने लगे आपने क्या किया |
अपनी मासूम दुनिया में खोये थे हम,
ख्याल में आगये आपने क्या किया |
अपनी राहों में थे हम चले जा रहे ,
आप क्यों मिल गए आपने क्या किया |
खुद की चाहत में दिल अपना आबाद था,
आस बन आ बसे आपने क्या किया |
जब खिलाये थे वे पुष्प चाहत के तो,
फेर रुख चलदिये आपने क्या किया |
साथ चलते हुए आप क्यों रुक गए,
क्यों कदम थम गए आपने क्या किया |
श्याम' अब कौन चाहत का सिजदा करे,
नाखुदा बन गए आपने क्या किया
ग़ज़ल- आपने क्या किया
दिए जलने लगे आपने क्या किया ,
दिल मचलने लगे आपने क्या किया |
अपनी मासूम दुनिया में खोये थे हम,
ख्याल में आगये आपने क्या किया |
अपनी राहों में थे हम चले जा रहे ,
आप क्यों मिल गए आपने क्या किया |
खुद की चाहत में दिल अपना आबाद था,
आस बन आ बसे आपने क्या किया |
जब खिलाये थे वे पुष्प चाहत के तो,
फेर रुख चलदिये आपने क्या किया |
साथ चलते हुए आप क्यों रुक गए,
क्यों कदम थम गए आपने क्या किया |
श्याम' अब कौन चाहत का सिजदा करे,
नाखुदा बन गए आपने क्या किया
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
