saahityshyamसाहित्य श्याम

यह ब्लॉग खोजें

Powered By Blogger

सोमवार, 7 जनवरी 2019

पीर ज़माने की-----ग़ज़ल संग्रह ------ग़ज़ल---६ व ७ ---डा श्याम गुप्त

                                          कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित
पीर ज़माने की-----ग़ज़ल संग्रह ------ग़ज़ल---६ व ७ ---
६.
दीवाने....
============
ऐसे भी होते हैं दीवाने इस ज़माने में
धुन सचाई की सजाते हैं हर ज़माने में |
उनकी फितरत में फरेवो-जफा होती ही नहीं
जीते हैं नगमे-वफ़ा ही इस ज़माने में |
वो जफा भी करें वह भी वफ़ा होजाए,
सजाते हैं इक नयी राह वह ज़माने में |
दोस्त हो या हो कोइ दुश्मन चाहे,
उनकी नज़र में हैं सभी एक इस ज़माने में |
कोई कैसा भी हो, कुछ भी कहे, कुछ भी करे,
देते हैं सबको दुआएं ही बस ज़माने में |
लोग कुछ भी कहें नाराज़ हों, बरसें उन पर,
मन में आदर ही करते हैं सब ज़माने में |
गीत गाते हैं वो सचाई के सदा ही श्याम,
दिल में रहते हैं ज़माने के हर ज़माने में ||
७.
हक़ है -----
============
अपनी मर्ज़ी से चलने का सभी को हक है।
कपडे पहनें, उतारें, न पहने सभी को हक है।
फ़िर तो औरों की भी मर्ज़ी है,कोई हक है,
छेडें, कपडे फ़ाडें या लूटें,सभी को हक है।
और सत्ता जो कानून बनाती है सभी,
वो मानें, न मानें, तोडें, सभी को हक है|
औरों के हक की न हद पार करे कोई,
बस वहीं तक तो मर्ज़ी है, सभी को हक हैं।
अपने-अपने दायित्व निभायें जो पहले,
अपने हक मांगने का उन्हीं को तो हक है।
सत्ता के धर्म के नियम व सामाज़िक बंधन,
ही तो बताते हैं,क्या-क्या सभी को हक हैं।
देश का, दीन का,समाज़ का भी है हक तुझ पर,
उसकी नज़रों को झुकाने का न किसी को हक है।
सिर्फ़ हक की ही बात न करे कोई ’श्याम,
अपने दायित्व निभायें, मिलता तभी तो हक है॥

---क्रमश --गज़लें आगे --

भारतीय विज्ञान----और अंग्रेजों की गुलामी में रचे-बसे कुछ लोग--डा श्याम गुप्त

                                        कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित

भारतीय विज्ञान----और अंग्रेजों की गुलामी में रचे-बसे कुछ लोग----
===============
फिर वही -----
--------हिंदुओं व भारतीय व वेद-पुराण में निहित वैज्ञानिक तथ्यों की चर्चा करते ही , हमारे यहाँ स्थित काले अँगरेज़, अंग्रेजों से व अंग्रेज़ी साहित्य से झूठे इतिहास पढ़े -समझे हुए तथाकथित इतिहासकार ,छद्म-सेक्यूलर एवं कुछ स्वयंभू सर्वज्ञाता पत्रकार , जिन्हें विज्ञान व वैज्ञानिकता का किंचित मात्र भी ज्ञान नहीं है -------अपना ज्ञान बघेरने में लग जाते हैं, अंग्रेजों द्वारा दिया हुआ रटा रटाया ज्ञान उड़ेलने में लग जाते हैं--------और अपने स्वदेशी ज्ञान को अवैज्ञानिक ठहराने के महत-जन्मजात कार्य में लग जाते हैं------
\
------उपरोक्त चित्र में समाचार में वरिष्ठ वैज्ञानिक के जी कृष्णन ने जो कुछ कहा वह सत्य ही है ----रावण का विमानन ज्ञान , पुष्पक विमान, दशावतार सिद्धांत, राम द्वारा जयंत के पीछे निर्देशित लघु-मिसाइल ( गाइडेड मिनी मिशायल )छोड़ना, आचार्य द्रोण व कौरवों का टेस्ट -ट्यूब बेबी विधि से जन्म,,,,वशिष्ट व अगस्त्य का सरोगेसी से उत्पन्न होना ---ये सब सुप्रसिद्ध वैदिक व पौराणिक वेज्ञानिक उपलब्धियां व घटनाएँ हैं -----हज़ारों ऐसी उपलब्धियां हैं और आज का विज्ञान भी उन्हें सच मानता है --

-----आज ४०% से भी कम  अमेरिकी ही डार्विन के सिद्धांत को  मानते हैं -----
\

------उस काल में अखबार , टीवी व रेडियो समस्त जनता के लिए उपलब्ध नहीं होते थे ताकि सारी जनता अपना अपना कार्य छोड़कर व्यर्थ की सूचनाओं में भ्रमित होती रहे आज की भाँति-----सब अपना अपना कार्य किया करते थे ---

रविवार, 6 जनवरी 2019

सम्हले हिन्दुस्तान, सोचे हिन्दुस्तान----जागें भारत वासी ---डा श्याम गुप्त

                                          कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित

सम्हले हिन्दुस्तान, सोचे हिन्दुस्तान----जागें भारत वासी ---डा श्याम गुप्त

सम्हले हिन्दुस्तान, सोचे हिन्दुस्तान,जागें भारत वासी ---निम्न देखें चित्र 
=====================================
यही तो होरहा है हमारे देश में , सदा से ---नक़ल की संस्कृति अपनाना------अपने स्वयं के व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कार्य करना, माताएं भी इसमें शामिल हैं------देश समाज के लिए कौन त्याग, तप करता है 
-------अच्छी खासी एक लड़की विज्ञान की छात्रा बनकर न जाने क्या क्या नवीन अनुसन्धान करके देश समाज मानवता के लिए कुछ कर सकती थी-----क्रिकेट जैसे एक व्यर्थ के कार्य में लग गयी ----
\
------फिर हमारे युवा, नवजवान, विदेशी चमक से चकाचौन्ध में रत युवा व अंग्रेजीदां वयस्क, वरिष्ठ जन ---कहते हैं कि हमने तो कभी कुछ बनाया ही नहीं,,, हम तो धर्म,जाति अदि के नाम पर , राजनीति के नाम पर लड़ते ही रहते हैं----सब कुछ अमेरिका, चीन में बनता है----चीन जापान ने कितनी तरक्की की है ---हम तो कुछ करते ही नहीं ---
\

-------सोचें , कि क्यों है ऐसा -----
******************************
-----------कि हम तो लगे हैं विदेशों की नक़ल करने में -----अपनी संस्कृति, धर्म , समाज जाए भाड में ----
-----हमें तो पैदा होते ही विदेशी शानदार कपडे, जूते, खिलौने, टीवी, मोबाइल , बैक, कारें चाहिए , नगर में शानदार बहुमंजिली इमारत में सर्व सुविधा सहित में भव्य बंगला चाहिए...हज़ार हज़ारों के क्रिकेट बल्ले, बौल, ड्रेसें , एस्ट्रो टर्फचाहिए....पढ़ने लिखने की बजाय नाच-गाने, खेल -कूद , विदेशी गाने,डांस चाहिए --
---बच्चों के लिए विदेशी चमक दमक वाले अंग्रेज़ी स्कूल चाहिए ..
------बड़े बड़े नगर चमचमाती सड़कें , बड़े बड़े माल में विदेशी डिशें, पिज्जा, बर्गर , शराब , नाच-गाने, विडियो, सीडी , विदेशी यू-ट्यूब चाहिए---
----- इस सब को प्राप्ति हेतु 80 लाख पैकेज की नौकरी चाहिए, नौकरी करने वाली पत्नी चाहिए --
-----चाहे ये सब किराये का हो या नक़ल का या बच्चों के हितों की अनदेखी के साथ अथवा विदेशी कंपनियों की गुलामी से मिले-----

------देश के लिए त्याग तपस्या अन्य करें हम तो बस भोग करेंगे----
***********************************************************
\
अमेरिका का 200 वर्ष पहले तक नाम भी नहीं था --- वे अपने यहाँ जैसी मिल रहे है उसी से जीवन चलाते थे, विदेशी नक़ल पर ज़िंदा नहीं थे, ण विदेशी संस्कृति, न कोइ खेल तमाशा कुछ भी -----इस त्याग, तपस्या, परिश्रम के बल पर ऊपर उठे---दुनिया पर छाये 
----चीन व रूस --पहले 50 वर्षों तक विश्व के लिए सारे दरवाज़े बंद थे , न बाहर की कोइ वस्तु आयेगी, न कोइ विचार , न कोइ संस्कृति, न खेल -----जो अपना है जैसा है उसी में काम चलाइये, कम खाकर, भूखे पेट रहकर परिश्रम कीजिये -----इसी त्याग तपस्या के कारण उन्होंने उन्नति की ,,,स्व- उन्नति के बाद वे आगे आये , विश्व पर छागये--- अब उसके फल चख रहे हैं---
\
अपनी संस्कृति त्यागकर, भुलाकर , उसपर चलना छोड़कर कौन , राष्ट्र-देश, समाज आगे बढ़ा है----
---नक़ल की संस्कृति पर कौन देश आगे बढ़ा है
-----गुलामी में रहकर , गुलामी की संस्कृति अपना कर सुख-भोग सरल है वही आज हम कर रहे हैं-----दोष देश को, धर्म, समाज को दे रहे हैं--
-----जागे हिन्दुस्तान ---फिर न कहना बताया नहीं ----है किसी में हिम्मत जो ये सुख सुविधाएँ छोड़कर , स्वदेशी भाव-विचार अपनाएं , जो हमारे यहाँ मिलता है उसे ही  अपनाएं---
-----आज भी हमारे यहाँ अच्छा व सस्ता स्वदेशी कपड़ा, जूता, घरेलू सामान सब मिलता है ---

शनिवार, 5 जनवरी 2019

पीर ज़माने की --ग़ज़ल संग्रह---ग़ज़ल----४....रिश्ते निभाने---

                                                  कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित


पीर ज़माने की --ग़ज़ल संग्रह---ग़ज़ल----४....


रिश्ते निभाने –
+++++++++++++
शहर को आते नहीं अब तो निभाने ,
प्रीति के और रीति के रिश्ते पुराने |

एक मंजिल पर हैं रह रहे परिवार दस,
किन्तु रहते हैं सभी ही सबसे अनजाने |

वे निभाते तो हैं रिश्तों को अब भी मगर,
हों  निभाते चाहे  मतलब के बहाने |

होती दुआ सलाम थी राह में चलते,
फेर नज़रें चल दिये जल्दी के बहाने |

बैठे अकेले पी रहे हैं बंद कमरे में ,
जो साथ पीते सुनते सुनाते थे फ़साने |

कह रहे हैं आप रिश्ते अब नहीं निभते,
कुत्ते बिल्लियों से पड रहे रिश्ते निभाने |

उनको भला कैसे भूल जाएँ ‘श्याम,
वो सांठ-गाँठ के सभी रिश्ते पुराने ||


---क्रमश ----


शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

पीर ज़माने की -ग़ज़ल संग्रह---आगे -गजल -२ दलदल ---डा श्याम गुप्त .

                                            कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित





पीर ज़माने की (ग़ज़ल संग्रह ) --- क्रमश आगे---- गजल -२
दलदल .
************
बड़े शौक से आये थे कुछ काम करेंगे |
सेवा करेंगे देश की कुछ नाम करेंगे |

गन्दला गयी है राजनीति इस देश की,
कुछ पाक साफ़ करेंगे, जब काम करेंगे |

काज़ल की कोठरी है, हम जानते थे खूब,
इक लीक तो लगेगी पर नाम करेंगे |

 दुश्मनों से हम तो, हरदम थे खबरदार,
जाना नहीं था अपने ही बदनाम करेंगे |

वो साथ भी चले नहीं और खींच लिए पाँव,
था भरोसा कि साथ कदमताल करेंगे |

सच की ही राह चलते रहे हम तो उम्र भर ,
राहें बदल कर क्या नया मुकाम करेंगे |

हर शाख ही यहाँ की है उलूकों के हवाले,
बदलें जो ठांव अब क्या नया धाम करेंगे

बैठे हैं गिद्ध चील कौवे हर डाल पर ,
व्याख्यान देते श्वान गधे गान करेंगे |

इतना है दलदल कोई कहाँ बैठे खडा हो,
कीचड़ से लथपथ होगये क्या काम करेंगे |

दलदल से बाहर कैसे आयें सोच रहे श्याम ,
सारा ही इंतजाम अब तो राम करेंगे ||

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

मानवता का प्रथम महासमन्वय --- पौराणिकता आधारित विज्ञान कथा --डा श्याम गुप्त

                              कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित


मानवता का प्रथम महासमन्वय --- पौराणिकता आधारित विज्ञान कथा 
========================================= 
सभी कबीलों को एक करके समन्वित करने वाले दक्षिण भारतीय भूभाग के राजा शंभू चिंतित थे | उत्तर क्षेत्र से आये हुए मानवों से प्रारम्भिक झड़प के पश्चात ही उनके सेनापति इन्द्रदेव इस सन्देश के साथ आये कि वे आपस में मिलजुल कर परामर्श करने के इच्छुक हैं | अंतत उन्होंने मिलने का निश्चय किया |
\
पितामह ! शम्भू जी पधारे हैं, इन्द्रदेव ने ब्रह्मा जी को सूचित किया |
----उन्हें सादर लायें इन्द्रदेव, वे हमारे अतिथि हैं, सुना है वे अति-बलशाली हैं साथ ही महाविद्वान् व कल्याणकारी शासक भी, ब्रह्मदेव बोले |
------- शंभू  दक्षिण भारतीय भूभाग के एकछत्र अधिपति थे | सुदूर दक्षिण से लेकर मध्यभारत व विन्ध्य-क्षेत्र तक एक उन्नत वनांचल मानव-सभ्यता-संस्कृति का फैलाव था, वे इसके निर्माता थे व जन-जन के पूज्य राजा - जाय जन्तोर राजाल |
-------ब्रह्मा विष्णु व इंद्र  मानसरोवर-सरस्वती-सुमेरु क्षेत्र में विकसित एक अति उन्नत मानव सभ्यता-संस्कृति के प्रतिनिधि थे | ब्रह्मा प्रजापति, विष्णु अधिपति व इंद्र सेनापति तथा अन्य देवता विभिन्न विशिष्ट शक्तियों के धारक थे |
\
आबादी बढ़ने पर पृथ्वी अर्थात सुमेरु से हिमालय-क्षेत्र के पार बसने की इच्छा से इंद्र व विष्णु के नेतृत्व में सरस्वती के किनारे किनारे चलकर इस प्रदेश में पधारे |
------कुछ प्रारम्भिक मुठभेड़ों के पश्चात राजा शम्भू की विद्वता व शक्ति के बारे में जानकर कि वे समस्त प्रजा का कल्याणकारी भाव से पालन करते हैं, ब्रह्मदेव ने तुरंत युद्ध रोकने का आदेश दिया एवं उन्हें इंद्र के द्वारा समन्वय का सन्देश भजा गया और वे भी समन्वय के पक्ष में थे अतः पधारे |
\
निर्भीक मुद्रा में, हाथ में त्रिशूल, कमर में बाघम्बर लपेटे राजा शंभू का स्वागत करते हुए विष्णु बोले, आइये शम्भू जी, सभा में स्वागत है, आसन ग्रहण कीजिये |
------ परन्तु आप तीन लोग एक समान स्थित हैं, आपके अधिपति कौन हैं ? शंभू आश्चर्य से पूछने लगे |
------ ये ब्रह्मदेव हैं समस्त मानव जाति के पितामह प्रजापति, मैं विष्णु व ये इन्द्रदेव | हम सभी आपस में मिलकर सभी समस्याएं-आर्थिक, सामाजिक व युद्ध संबंधी, सुलझाते हैं, हल करते हैं|
-----ओहो ! ब्रह्मदेव ! आदिपिता, वे तो हमारे भी पितृव्य हैं, शम्भु प्रणाम करते हुए, प्रसन्नता से बोले, अब भी स्मृति में सुमेरु-क्षेत्र ब्रह्मलोक की यादें हैं एवं वे स्मृतियाँ भी जब हम लोग इस क्षेत्र को छोड़कर दिति-सागर पार करके उत्तर सुमेरु क्षेत्र में जाकर बसे थे |
\

‘अति शोभनं शम्भू ‘ ब्रह्मा जी कहने लगे, दिति-सागर (टेथिस समुद्र) के हट जाने पर उस उत्तर क्षेत्र में आबादी बढ़ने पर हमने प्रजा को यहाँ पर बसाने का निर्णय किया | सुदूर उत्तर तो समस्त हिम से आबद्ध रहता है अतः बसने योग्य नहीं है |’
-----‘तो तुम पुत्र शंकर हो, रूद्र-शिव जो साधना हेतु सुमेरु से कुमारी-कंदम हेला द्वीप चले आये थे |’ तुम्हारी व तुम्हारे क्षेत्र एवं प्रजा की प्रगति देखकर मैं अति प्रसन्न हूँ |
------जी पितामह, आप सब तो अपने ही लोग हैं, युद्ध की क्या आवश्यकता है, आज्ञा दें, परन्तु मेरे लोग कोई भी अधीनता स्वीकार नहीं करेंगे |
\
अधीनता कभी हमारा मंतव्य व उद्देश्य नहीं रहा, शंभू जी, उचित कहा आपने, युद्ध की क्या आवश्यकता है, विष्णु बोले, समन्वय, मिलजुल कर रहने पर ही उस क्षेत्र, प्रजा व संस्कृति का विकास होता है, ज्ञान का प्रकाश उत्कीर्ण होता है, दोनों संस्कृतियाँ व सभ्यताओं की सम्मिलित, समन्वयात्मक प्रगति होती है |
------सब अपनी अपनी संस्कृति अपनाते हुए मिल-जुल कर निवास करेंगे |
----- स्वीकार है, शम्भू कहने लगे, यद्यपि विरोध होगा, सभी कबीलों, वर्गों को मनाना पडेगा परन्तु मैं सम्हाल लूंगा | प्रगति हेतु समन्वय तो आवश्यक ही है |
\
आभार है शम्भू जी, विष्णु व इंद्र बोले, आपका यह कदम मानवता के इतिहास में स्वर्णिम निर्णय कहा जाएगा |
------हम इस समन्वित संस्कृति को ज्ञान के प्रसार, प्रकाश की संस्कृति, विज्ञजनों की, विद्या रूप वैदिक-संस्कृति कहेंगे |
-------भाषा व सभी ज्ञान का संस्कार आप करेंगे ताकि एक विश्ववारा संस्कृति का निर्माण हो |
------मेरा आशीर्वाद सभी के साथ है, सब मिल जुल कर रहें |. ब्रह्मदेव ने प्रसन्नतापूर्वक सभी को आश्वस्त करते हुए कहा |
\
इस प्रकार एक उन्नत वनांचल संस्कृति, शायद पूर्व हरप्पा एवं उन्नत ग्राम्य संस्कृति, सुमेरु-सभ्यता का समन्वय हुआ जो विश्व का प्रथम मानव महा समन्वय था | इसे ***शिव-विष्णु समन्वय*** भी कहा जा सकता है |
------यही संस्कृति आगे प्रगतिमान होकर हरप्पा ( हरियूपिया ), सरस्वती सभ्यता, सिन्धु-घाटी सभ्यता व देव-मानव वैदिक सभ्यता कहलाई और विश्व भर में फ़ैली |

गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

पीर ज़माने की (ग़ज़ल संग्रह ) --- क्रमश आगे---५-प्रार्थना व गज़ल १--पीर ज़माने की--डा श्याम गुप्त ..

                              कविता की भाव-गुणवत्ता के लिए समर्पित

पीर ज़माने की (ग़ज़ल संग्रह ) --- क्रमश आगे----
----प्रार्थना व गज़ल १--पीर ज़माने की---
===========================
प्रार्थना .....
************
ईश अपने भक्त पर, इतनी कृपा कर दीजिये |
रमे तन मन राष्ट्रहित में, प्रभो ! यह वर दीजिये |
प्रेम करुणा प्राणि सेवा, भाव नर के उर बसें ,
दया ममता सत्य से युत, भाव मन धर दीजिये |
सहज भक्ति से आपकी, मानव करे नित वन्दना ,
प्रेममार्ग प्रशस्त जग हो , प्रीति लय सुर दीजिये |
मैं न मंदिर में गया, प्रतिमा तुम्हारी पूजने,
भाव हो पत्थर नहीं, यह भाव जग भर दीजिये |
पाप पंक में इस जगत के, डूबकर भूला तुम्हें ,
याद करके स्वयं मुझको, भक्ति के स्वर दीजिये |
दूर से आया तुम्हारी शंख-ध्वनि का नाद सुन ,
नाद अनहद मधुर स्वर से, भर प्रभो! उर दीजिये |
राह आधी आगया हूँ, अब चला जाता नहीं ,
हो कृपासागर तो दर्शन यहीं आकर दीजिये |
हे दयामय! दयासागर! प्रभु दया के धाम हो ,
श्याम के ह्रदय में बस कर, पूर्ण व्रत कर दीजिये ||
\
१. पीर ज़माने की....
*******************
उसमें घुसने की मुझको ही मनाही है |
दरो दीवार जो मैंने ही बनाई है |
मैं ही सज़दे के काबिल नहीं उसमें,
ईंट दर ईंट मस्जिद मैंने ही चिनाई है |
पुस्तक के पन्नों मे उसी का ज़िक्र नहीं ,
पन्नों पन्नों ढली वो बेनाम स्याही है |
लिख दिए हैं ग्रंथों पर किस किस के नाम,
अक्षर अक्षर तो कलम की लिखाई है |
गगनचुम्बी अटारियों पर है सब की नज़र,
नींव के पत्थर की सदा किसको सुहाई है |
सज संवर के इठलाती तो हैं इमारतें, पर,
अनगढ़ पत्थरों की पीर नींव में समाई है |
वो दिल तो कोई दिल ही नहीं जिसमें,
भावों की नहीं बजती शहनाई है |
इस सूरतो-रंग का क्या फ़ायदा श्याम,
जो मन नहीं पीर ज़माने की समाई है ||

--क्रमश ग़ज़ल २ व ३ ----